9 मई २०२०, अमीषा सिंह
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए. उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. वहीं हाल ही में ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. ऋषि कपूर के परिवार ने बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) के मुंबई पहुंचने के बाद प्रार्थना सभा भी रखी थी. वहीं अब ऋषि कपूर से जुड़ी सभी पूजा पूरी होने के बाद नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट में उस अस्पताल के बारे में भी लिखा है, जहां पर ऋषि कपूर का इलाज चल रहा था.
नीतू कपूर ने इस पोस्ट के साथ ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक और तस्वीर भी इसी पोस्ट के साथ शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर नजर आ रही हैं. वहीं इन तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने अस्पताल को शुक्रिया कहा है.




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.