9 May 2020,Sahil Saini
कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन भरपूर प्रयास कर रहे है। इसमें कुछ सामाजिक संस्थाएं व जागरूक नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। लेकिन कई स्थानों से सरकारी कर्मचारियों को सहयोग न मिल पाना उनकी परेशानी की वजह बना हुआ है। वहीं कोविड-19 के फैलाव की जमीन भी तैयार कर रहा है। ऐसे ही कुछ टोहाना की नई सब्जी मण्डी में हो रहा है। जिस बात को यहां पर तैनात मार्किट कमेटी के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी स्वीकार करते है।
दरअसल, सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक गेट पर थर्मल चैकिंग हो रही है तो पिछे वाले गेट पर आवाजावी जारी है। स गेट को बंद करने की आवाज कई बार यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी भी उठा चुके हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों की पालना के बारे में नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर भी सख्त पत्र लिख चुके हैं लेकिन हालात यहां बदलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
जब इसको लेकर मार्किट कमेटी के सुपरवाइजर राजकुमार से बात की गई तो उन्होनें बताया कि यहां के आढ़ती सहयोग नहीं कर रहे हैं। एक दुकान में 40-40 लोग इक्कठे हो जाते हैं और उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। ऐसा ही रहा तो कोराना के फैलाव यहां से हो सकता है। अप्रैल से सब्जी मण्डी में लगातार हेल्थ स्क्रीनिंग टीम में रहे मल्टी परपज हल्थ वर्कर मुकेश कुमार भी मानते हैं कि कुछ लोग सहयोग नहीं कर रहे







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.