• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 8th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
वाजपेयी – भारतीय राजनीति के अनमोल आभूषण : उप राष्ट्रपति
वाजपेयी – भारतीय राजनीति के अनमोल आभूषण  : उप राष्ट्रपति
Home
News
देश

वाजपेयी – भारतीय राजनीति के अनमोल आभूषण : उप राष्ट्रपति

August 30th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उपराष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की और उन्हें भारतीय राजनीति का दमकता हुआ हीरा बताया। हैदराबाद में प्रगना भारती द्वारा आयोजित स्मृति व्याख्यान में उप राष्ट्रपति जी ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने संसदीय योगदान, प्रशासनिक कुशाग्रता तथा व्याख्यात्मक कौशल से करोड़ों भारतीयों पर अमिट प्रभाव छोड़ा है। श्री वाजपेयी जी भारत के एक अत्यधिक लोकप्रिय नेता, सच्चे देश भक्त और राष्ट्रवादी थे। तेलंगाना के उप मुख्य मंत्री श्री मोहम्मद महमूद अली तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि श्री वाजपेयी जी ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की तथा राजनीति में मूल्यों का समावेश किया। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी जी ने एक वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया और सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सही विकल्प प्रस्तुत किया। 23 दलों की सरकार का नेतृत्व करके उन्होंने एक मिलीजुली सरकार के बीज बोए और एक ऐसे योग्य नेता साबित हुए जिन्होंने स्थिर सरकार प्रदान की।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि श्री वाजपेयी जी आम सहमति बनाने वाले एवं अजातशत्रु थे, जिनका कोई भी शत्रु नहीं था। अपनी मृत्यु पर समग्र राजनीतिक धारा का प्रवाह वास्तव में यह प्रदर्शित करता है कि उन्हें अजातशत्रु क्यों कहा जाता था। समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के उनके तरीके ने ही वाजपेयी जी को देश के समस्त लोगों में लोकप्रिय बना दिया था। उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने आज तक वाजपेयी जी जैसा महान नेता नहीं देखा था जिसने पराजय को भी मर्यादा और धैर्य से स्वीकार किया हो। वाजपेयी जी एक महान वक्ता थे जो श्रोताओं को बांध कर ऱखते थे और प्रभावी वक्तृत्व-कला के लिए मंद-मंद बोलते थे। उप राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि श्री वाजपेयी जी ऐसे पथ प्रदर्शक थे जिन्होंने देश में संपर्क क्रांति का उद्बोधन किया और शासन में दूरगामी सुधार लागू किये। उनके द्वारा शुरू किए गए कुछ रूपांतरणीय बदलावों से भारतीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनी और विकास को गति मिली।

उप राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्मिण चतुर्भुज परियोजना तथा मंत्रिमंडल का आकार विधायिका की संख्या के 15 प्रतिशत तक सीमित रखने के राजनीतिक सुधार उनके कार्यकाल के दौरान लाए गए मूलभूत परिवर्तन थे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि श्री वाजपेयी जी अपने संकल्प पर अडिग रहते थे और किसी भी आंतरिक अथवा बाह्य दवाब के सामने झुकते नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी जी ने परमाणु कार्यक्रम द्वारा भारत के सम्मान को बढ़ाया। विदेश नीति के संबंध में उनका व्यापक दृष्टिकोण था तथा उन्होंने बहु ध्रुवीय विश्व में बहु गठबंधन को बढ़ावा दिया।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि अनुसंधान तथा विकास को प्रोत्साहित करने तथा वैज्ञानिक विकास पर जोर देने के लिए श्री वाजपेयी जी ने पोखरण-II के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे में ‘जय विज्ञान’ जोड़ दिया था।उप राष्ट्रपति जी ने कहा कि वाजपेयी जी एक अद्भुत व्यक्ति थे जिनमें दुर्लभ विविध गुणों का समावेश था और उनका व्यक्तित्व संपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी जी को अपने व्यक्तित्व, वक्तृत्व, कर्तृत्व, मैत्रीत्व से मिश्रित नेतृत्व के गुणों के कारण सदा याद रखा जाएगा। वाजपेयी जी आने वाली बहुत सी पीढियों के लिए अद्भुत प्रेरणास्रोत रहेंगे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Atal Bihari Vajpayee
  • Crown Jewel
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Indian Politics
  • M. Venkaiah Naidu
  • Pragna Bharati in Hyderabad
  • Sarva Shiksha Abhiyan
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article नेपाल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य
Previous article कलर्स ने इंटरनेट वाला लव आरंभ किया

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions