कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डि’सूजा वास्तव में भारत में डांस इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आये हैं। निर्देशन की दुनिया में सलमान खान के साथ अपने चौथे वेंचर के साथ, रेमो एक अलग कहानी के माध्यम से दोबारा डांस के बारे में सब कुछ बताने का वादा करते हैं। इस फिल्म में सलमान एक नये अवतार में नजर आयेंगे। रेमो, जिन्हें जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू हो रहे डांस+ सीजन 3 में सुपर- जज के रूप में देखा जायेगा, का मानना है कि इन रियलिटी शोज के कारण ही लोगों को डांस के अलग-अलग स्वरूपों एवं स्टाइल्स के बारे में पता चलता है।

रेमो फिल्मों में कन्टेम्परेरी डांस की पेशकश करने और इस मेगा मूवी इंडस्ट्री में डांस फिल्मों को अपने आप में एक विधा बनाने के लिए स्वयं की तारीफ करते हैं। ‘बॉलीवुड में डांस फॉर्म को इतना मशहूर बनाने का कारण मैं हूं और हां, मैं इसका श्रेय लेना चाहता हूं, क्योंकि मैंने इसे शुरू किया था।’
प्रत्येक शो के साथ अलग-अलग डांस की पेशकश कर रियलिटी डांस शोज को अलग मुकाम पर ले जाने वाले रेमो डि’सूजा को वाकई में ‘गॉडफादर ऑफ डांस’ पुकारा जा सकता है। रेमो ने कहा, ‘रियलिटी शोज प्रतिभाशाली लोगों के लिए आगे आने और अपना हुनर प्रदर्शित करने का प्रवेश द्वार है। जब दर्शक राष्ट्रीय टेलीविजन पर फोक डांस देखते हैं, तब उन्हें इसके बारे में और अधिक पता चलता है और वे इसकी और अधिक सराहना करना सीखते हैं। पुरानी पीढ़ी के कुछ डांसर्स एवं कोरियोग्राफर्स को बेहतर होने के बावजूद एक्सपोजर नहीं मिला और वे खुद का टैलेंट दुनिया को नहीं दिखा सके। यह लोगों के बीच के अंतर को भरता है।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.