आपने राजकुमार राव के बारे में तो सुना ही होगा की वो अपने किरदारों को लेकर कितना चर्चित रहते हैं हालांकि, पूरी इंडस्ट्री उनकी तारीफ करते नहीं थकती है। यही वजह है कि आज अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलिवुड के तमाम नामी कलाकार भी उनके काम की तारीफ करते हैं.

Raj Kumar Rao
अपनी हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए भी राजकुमार राव को खूब तारीफें मिल रहीं हैं, मगर उनकी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काम के प्रति उनके डेडिकेशन का एक और नया किस्सा अब सामने आया है। असल बात यह है कि पिछले साल जब राजकुमार छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में ‘न्यूटन’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया। क्युकी जंगलों में मोबाइल नेटवर्क काफी खराब रहता है, इसलिए राजकुमार के पास मां के निधन की खबर काफी देर से पहुंची।
सूचना मिलते ही राजकुमार रायपुर के लिए रवाना हो गए, ताकि वहां से तुरंत फ्लाइट पकड़ कर अपने घर जा सकें। चूंकि राजकुमार का अपनी मां से काफी गहरा लगाव था, इसलिए सेट पर हर कोई यह मानकर चल रहा था कि अब राजकुमार कुछ दिन बाद ही शूटिंग के लिए लौटेंगे, मगर राजकुमार को पता था कि फिल्म का पूरा क्रू जंगलों में फंसा हुआ है और उन्होंने देर लगाई, तो सबको परेशानी झेलनी पड़ी।
इन सब चीज़ो के बाद राजकुमार अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के बाद अगले ही दिन फिर से शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए। यह देखकर सब लोग हैरान रह गए की हाल ही में राजकुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, मैं मां का अंतिम संस्कार करने के बाद अगले ही सेट पर पहुंच गया था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी मां यह देखकर खुश होगी कि मैं अपना काम जारी रखूं और अपने कमिटमेंट को पूरी तरह निभाऊं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.