• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 13th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
JNU कैंपस में नकाबपोश बदमाशों का हमला, 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल
JNU कैंपस में नकाबपोश बदमाशों का हमला, 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल
Home
News
राजनीति

JNU कैंपस में नकाबपोश बदमाशों का हमला, 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल

January 6th, 2020 Shabana Bano Articles, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

6 जनवरी, 2020 शबाना बानो

देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम को नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हमला कर दिया. JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष हमले में बुरी तरह घायल हो गईं. इसके साथ-साथ 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक हमले में घायल हुए हैं. घायलों में 30 छात्र जबकि 12 शिक्षक शामिल हैं. इनसे में 20 छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक किसी भी घायल छात्र की हालत गंभीर नहीं है और सभी खतरे से बाहर हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लगभग 50 की संख्या में नकाबपोश गुंडे जेएनयू कैंपस में में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया. इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को भी निशाना बनाया और हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की.

हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी धोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक रविवार शाम बड़ी संख्या में बदमाश जेएनयू कैंपस में दाखिल हो गए, पहले उन्होंने छात्रों पर हमला किया और कुछ ही देर के बाद कैंपस के अंदर तोड़ फोड़ शुरू कर दी. हमलावरों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जहां वो हाथों में हॉकी, डंडे लिए घूम रहे हैं और कैंपस में तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं. छात्रों ने इस हमले के लिए छात्र संगठन एबीवीपी को जिम्मेदार बताया है. तो वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इस हमले के लिए लेफ्ट के छात्रों को जिम्मेदार बताया है.

JNU छात्रों से मिलने पहुंचे योगेंद्र यादव से मारपीट, कहा- मुझे धक्का देकर गिराया.

JNU छात्रों से मिलने पहुंचे योगेंद्र यादव से मारपीट, कहा- मुझे धक्का देकर गिराया,
योगेंद्र यादव ने कहा, ‘रविवार रात मेरे साथ तीन बार मारपीट की गई. करीब 9:30 बजे जब मैं JNU के टीचर्स से बात कर रहा था तो एक पुलिस इंस्पेक्टर जिनकी वर्दी पर नेम प्लेट नहीं थी, उन्होंने मुझे घसीटा और फिर ABVP और RSS के लोग मुझे धक्का देने लगे. संस्कृत विभाग के प्रोफेसर मिश्रा भी उनके साथ थे. उन्होंने मेरा मफलर खींचा. मुझे गिरा दिया. मेरे मामूली चोटें आई हैं. मेरे उठने के बाद भी पुलिस मुझे धकियाते रही.’

50 से ज्यादा नकाबपोशों ने कैंपस में घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा, हॉस्टल और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, सारा बवाल करने के बाद उपद्रवी बड़ी आसानी से कैंपस से निकल गए. हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष को बेरहमी से पीटा. हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत 24 लोग घायल हुए हैं. हमलावरों ने शिक्षकों को भी अपना निशाना बनाया. घटना के बाद दिल्ली पुलिस के देरी से पहुंचने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. देर रात जब दिल्ली पुलिस ने परिसर में मार्च निकाला तो छात्रों ने ‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’ के नारे लगाए. इसका वीडियो सामने आया है.

JNU परिसर में कुछ देर की शांति के बाद सोमवार तड़के तनाव फिर बढ़ गया. आक्रोशित छात्रों ने विशेष पुलिस आयुक्त आर.एस. कृष्णया की अगुआई में परिसर में हो रहे पुलिस मार्च को रोक दिया. छात्रों ने साबरमती टी-पॉइंट पर पुलिस मार्च रोक दिया. पुलिस ने हालांकि उन छात्रों के अवरोध से बचते हुए कनवेंशन सेंटर की तरफ मार्च जारी रखा लेकिन उनके थोड़े ही आगे बढ़ते ही प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक बार फिर पुलिस का मार्ग रोक दिया और ‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’ के नारे लगाए. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है. JNU के छात्र पुलिस को लगातार कैंपस के नॉर्थ गेट की तरफ खिसकाते रहे.

बता दें, कि रविवार शाम बाहरी माने जा रहे कुछ हमलावरों के एक समूह ने JNU परिसर में छात्रों और स्टाफ पर हमला कर दिया था. कुछ लोगों का आरोप है कि हमलावर ABVP कार्यकर्ता थे. छात्रों ने परिसर में हिंसा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का विरोध कर रहे छात्रों पर आरोप लगाया है. छात्रों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मूकदर्शक बनी हुई है.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article किसकी होगी दिल्ली!!!
Previous article Was Constitution Draft prepared by a Brahmin???

Shabana Bano

Related Posts

Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Protecting nature for a healthier and sustainable future Introduction The environment is the foundation...
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

India have taken a strong position in the opening Test against Sri Lanka after producing an impressive...
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Most of us have seen this flower. It's a common plant to see in parks and even roadside grass patches. But...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions