• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 12th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
शांति और अहिंसा की आवाज है भारत : उपराष्‍ट्रपति
शांति और अहिंसा की आवाज  है भारत : उपराष्‍ट्रपति
Home
News
दुनिया

शांति और अहिंसा की आवाज है भारत : उपराष्‍ट्रपति

November 12th, 2018 urvashi Goel News, दुनिया, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उपराष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत अनंत काल से  शांति और अहिंसा की एक सशक्‍त आवाज रहा है। वे कल फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय द्वारा यूनेस्‍को में आयोजित अभि‍नंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फ्रांस में भारत के राजदूत श्री विनय मोहन क्‍वात्रा और अन्‍य गणमान्‍य लोग भी उपस्थित थे।

उपराष्‍ट्रपति ने शांति को प्रगति की एक मात्र शर्त बताते हुए कहा कि‍ आज के परस्‍पर निर्भर विश्‍व में प्रगति केवल संवाद और आपसी समझ से ही हासिल की जा सकती है. उन्‍होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उद्योग, कृषि, कला, संस्‍कृति, शासन या राजनीति के क्षेत्र में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि‍ उनका यह योगदान और सफलता फ्रांस के साथ ही उनके अपने देश भारत के लिए भी गर्व की बात है।

भारतीय समुदाय की उपल‍ब्धियों पर भारत को गर्व होने का जिक्र करते हुए श्री नायडू ने कहा कि इन लोगों के साथ संवाद करना आपस में गहरे जुड़े परिवार के साथ संवाद करने जैसा है। उन्‍होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने फ्रांस के जनजीवन से जुडें कइ क्षेत्रों मे उत्‍कृष्‍टता हासिल की है। इनमें से कई फ्रांस और यूरोपीय संसद में सांसद भी हैं। उपस्थित लोगों को फ्रांस के साथ भारत के दीर्घकालीन और परस्‍पर समृद्ध सहयोग की याद दिलाते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा किरवींद्रनाथ टैगोर के विचारों से कई फ्रांसीसी विचारकों प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि मैडम भीकाजी कामा और जेआरडी टाटाजैसे भारतीय इतिहास की दिग्गज हस्तियों के भी फ्रांस के साथ घनिष्‍ठ संबंध रहे थे।

सरकार के साहसिक सुधारों के एजेंडे से देश के अकादमिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास यात्रा आशाओं और नए बदलावों से गुजर रही है। यह ऐसे समय में हो रहा है जबकि इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों सहित बाकी दुनिया मंदी का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि माल और सेवा कर का लागू किया जाना निर्बाध और कुशल राष्ट्रीय बाजार की दिशा में एक बड़ा कदम था।ससे भारत में व्यवसाय स्थापित करने और उसे बढ़ाने में आसानी होगी।

श्री नायडू ने भारतीय समुदाय से न्यू इंडिया के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया और उनसे  भारत में निवेशऔर नवाचार के लिए उपयुक्त अवसरों का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के लिए सक्रिय रूप से अपनीजड़ों से जुड़ने का भी यह सही समय है।

उपराष्‍ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और फ्रांस के संयुक्तप्रयासों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि विकास में भारत और फ्रांस की साझेदारी  दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं, विशेषरूप से स्मार्ट शहरीकरण और परिवहन के क्षेत्र में बहुत लाभकारी साबित हुयी है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने यूनेस्को की महानिदेशक सुश्री ऑड्रे अज़ौले के साथ बातचीत की और उन्हें 2030 के सतत विकास  एजेंडे को हासिल करने के भारत के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने इस सदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्‍होंने इस अवसरपर शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग, शिक्षण प्रक्रिया और शिक्षक विकास कार्यक्रमों की गुणवत्ता में वृद्धि, शैक्षणिक योजना और प्रबंधन कोसुदृढ़ करने और निगरानी प्रणाली में सुधारों पर भी चर्चा की। उपराष्‍ट्रपति प्रथम‍ विश्‍व युद्ध की समाप्ति के शताब्‍दी वर्ष समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए फ्रांस में हैं। वह इस अवसर पर आर्क द ट्रिंफ पर आयोजित एक वैश्विक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और प्रथम विश्‍व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्री नायडू विलर्स गुसलेन में भारतीय सशस्‍त्र बलों के एक स्‍मार‍क का भी उद्घाटन करेंगे। यह स्‍मारक उन हजारों भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्‍होंने प्रथम विश्‍व युद्ध में शहादत दी थी। उपराष्‍ट्रपति की यह यात्रा इस मायने में भी अहम है कि वह ऐसे समय हो रही है जब इस साल भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी के दो दशक पूरे कर रहे हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • featuredhomeews
  • France
  • hImcomnews
  • Indian Community
  • Indian Diaspora
  • India’s developmental process
  • M. Venkaiah Naidu
  • peace and non-violence:
  • Vice President of India
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article स्वामीनाथन के प्रयासों से भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भर
Previous article राष्ट्रपति ने ऋषिकेश स्थित एम्स में प्रथम दीक्षान्त-समारोह को संबोधित किया

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions