• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 23rd, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
1 comments Share
You are reading
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
Home
Articles
Hindi
Tv

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

April 24th, 2023 himcomnews Breaking News, Hindi, News, Tv, दुनिया, देश, राजनीति 1 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और शामली दौरे पर हैं. सबसे पहले वह सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे हैं. वहीं शामली जनपद के खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है. इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ भी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से करेंगे. वह महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटा जनपद में रहेंगे. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए. वहीं, संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक दी है. वहीं जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई.

नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर रैली में पहुंचने के लिए दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर राजकीय वायुयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायुसेना की हवाई पट्टी पर उतरे. 12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले. मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया.

बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे. यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को करेंगे संबोधित. ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा. वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है.

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है. डीएम-एसपी ने दोनों हेलीपैड का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए.

खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है. योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था. जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है. जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं.

Aakanksha Jha (BJMC II)

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article 2002 की गुजरात हिंसा का सच
Previous article इंसानियत हुई शर्मसार; महिला टीचर ने मासूम के साथ की हैवानियत

himcomnews

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 22nd 6:02 PM
Articles

NETWORK 18’s Sports Conclave : JAZBAA

Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions