10 january 2020,Sahil Saini
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपी भाजपा नेता अनिल कुमार, जितेन्द्र, देवेन्द्र उर्फ़ टीटू और रोहित उर्फ़ मोनू चावला को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सुपारी किलर सुखविंदर उर्फ़ मोनी लुधियाना जेल में है |
पूर्व विधायक रहे मास्टर शिव प्रसाद का बेटा हत्या की साजिश में गिरफ्तार हुआ है. मामला 6 दिसम्बर की रात का है जब एक होटल व्यापारी पर फायर हुए. फायर करने के बाद बदमाश तो फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कड़ियां ढूंढ असल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला दुकानों के कब्जे को लेकर है जो कोर्ट में चल रहा है.बता दें कि अंबाला हिसार हाईवे पर बीती 6 दिसम्बर की रात को होटल व्यापारी राजेश कुमार पर बाईक सवारों ने गोलियां दाग दी. लेकिन फायर राजेश के सिर को छू कर निकल गया और राजेश की जान बच गई. इस मामले को लेकर पुलिस जांच तो कर रही थी लेकिन होटल व्यापारी के कई मामले कोर्ट में होने के चलते पुलिस सही दिशा में जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रही थी.
पुलिस के पास एक पंजाब के लुधियाना नम्बर की बाइक का अधूरा नम्बर था. जांच में वो एक वकील का निकला और वकील का भाई सुखविंदर उर्फ़ मोनी अपराधी प्रवृति का है. उसने लुधियाना में हाल ही के अंदर एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया.
दरअसल राजेश कुमार का अंबाला शहर से 3 बार भाजपा के विधायक रहे मास्टर शिव प्रसाद के बेटे और भाजपा नेता अनिल कुमार और उनके पड़ोसी दुकानदार देवेन्द्र व जितेन्द्र से दुकानों के कब्जे को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है. जांच में सामने आया कि इन सभी ने मिलकर प्रोफेशनल किलर सुखविंदर उर्फ़ मोनी से 8 लाख में राजेश की मौत का सौदा तय किया जिसके लिए इन्होंने 3 लाख से ऊपर की रकम चुका भी दी थी. किलर से इनका संपर्क देवेन्द्र की बुआ के बेटे रोहित उर्फ़ मोनू चावला ने करवाया था.




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.