उम्र के इस पड़ाव के साथ साथ रेखा की खूबसूरती के मुरीदों में कोई कमी नहीं आई है. चेहरा ही नहीं बल्कि, रेखा का अंदाज, कपड़ों का स्टाइल, मेकअप… ये सारी चीज़े रेखा को दूसरो से अलग बनाती है. रेखा अपने अंदाज में ही जीती हैं. उनकी जिंदादिली उन्हें और भी खूबसूरत बना देती है. हालांकि रेखा के जीवन को लोग रहस्यमयी कहानी की तरह देखते हैं. उड़ती कहानी बहुत हैं, पर सच क्या है, ये सिर्फ रेखा ही जानती हैं.

Rekha.
रेखा का पूरा नाम रेखा गणेशन है और वह प्रसिद्ध दक्षिण स्टार जेमिनी गेणेशन की बेटी हैं. रेखा का आज बर्थडे है जिसमे वो आज 62 साल की हो चुकी हैं. लेकिन, उन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते.
जिस समय बॉलीवुड की हिरोईनें सूखे और टेल्कम मेकअप की शौकीन होती थी, उस समय रेखा पहली ऐसी अभिनेत्री बनीं थी, जिसने तैलीय मेकअप को हिन्दी सिने जगत में पहचान दिलाई.
रेखा की खूबसूरती का एक राज यह भी है कि वो हमेशा वही चीजें पहनती हैं, जो उन पर अच्छी लगती है. इसलिए रेखा को अक्सर बनारसी साड़ी में ही देखा जाता है. ये उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी बन गया. रेखा कहती हैं कि जींस उन पर अच्छी लगती है, जिनकी कमर पतली होती है. उनका मानना है कि उन पर साड़ी फबती है और इससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.