बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अब 47 साल की हो चुकी हैं. गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपनी एक अलग और खास पहचान बना रखी है पुरी इंडस्ट्री में वे प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर जानी जाती हैं. फिल्मी दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक शाहरुख खान की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है. पहले प्यार फिर शादी और 26 साल का साथ, बॉलीवुड में जहां कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहां शाहरुख और गौरी की जोड़ी एक मिसाल है.

Gauri Khan
दिल्ली में हुई परवरिश में शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे. गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था. उस वक्त गौरी केवल 14 साल की ही थीं. शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके, लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती. कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया फिर उसके बाद उन्होंने एक दूसरे को समझा.
शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर काफी अधिक पोजेसिव थे. उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था. वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ते थे. गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं. रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी और उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आईं. जब शाहरुख को यह पता चला तो वह भी मुंबई पहुंचे और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की. अंतत: वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.