30 May 2020, Muskan Rastogi
लॉकडाउन-4 की राहत अब आफत बनती जा रही है। पिछले 3 दिन में करीब 300 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में ज्यादातर मामले दिल्ली से जुड़े हुए हैं। लिहाजा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को फिर से सील कर दिया है। यही नहीं मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार लॉकडाउन-5 को भी लागू करने की योजना बना रही है।
गुरुवार को रिकॉर्ड 123 नए कोरोना संक्रमित मिले। शतक पार मरीजों के मिलने से रिकवरी व डबलिंग बिगड़ गया। डबलिंग रेट 19 दिन से घटकर 16 दिन पर पहुंच गया को रिकवरी रेट भी 58.58 पर अटक गया। यही नहीं कोरोना को हरा चुके यमुनानगर में फिर से संक्रमण ने दस्तक दी है। राहत की बात यह है कि 43 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 881 पर पहुंच गई है।
24 घंटों में मिले 123 मरीजों में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम में 68, फरीदाबाद में 18, सोनीपत में 6, करनाल, कुरुक्षेत्र व रोहतक में 5-5, हिसार व कैथल में 4-4, सिरसा में 3, फतेहाबाद में 2, यमुनानगर, चरखी-दादरी व पानीपत में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं फरीदाबाद में 18, सोनीपत में 15, कुरुक्षेत्र में 4, पानीपत में 3, हिसार में 2 और फतेहाबाद में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। गुड़गांव में तीसरी और प्रदेश में 19वीं मौत कोरोना से हुई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 108031 पर पहुंच गया है, जिसमें करीब 102260 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 4267 की रिपोर्ट का इंतजार है। यही नहीं प्रत्येक 10 लाख पर संदिग्धों का आंकड़ा 4262 पर पहुंच गया है।
हरियाणा में अब तक 19 मरीजों की मौत
हरियाणा में अब तक सबसे ज्यादा 7 मरीजों की मौत फरीदाबाद में, 3 मरीजों की मौत गुड़गांव में, 3 की मौत पानीपत में, 2 की अम्बाला में, 1 की सोनीपत में, 1 की जींद में, 1 की करनाल में और 1 मौत रोहतक में हो चुकी है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.