• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 30th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण..
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण..
Home
Lifestyle
हेल्थ

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण..

May 30th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

30 May 2020,Anushtha Singh

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। क्या आम क्या खाश कोरोना महामारी ने तेज़ी से फैलते हुए लाखों लोगों को अपने चपेट में ले रहा है. अब नेताओं को भी यह वायरस अपनी चपेट में लेने लगा है। ताजा मामला बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का है, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं।

कोरोना जैसे लक्षणों के बाद संबित पात्रा को गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पात्रा से पहले भी कुछ बड़े नेताओं को कोरोना हो चुका है।

पात्रा को सुबह ‘गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है.’ भाजपा नेताओं और अन्य ने पार्टी के मुखर प्रवक्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा के एक प्रमुख चेहरा हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किये.

अभी इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसी बीच भाजपा के अमित मालवीय ने उनकी स्वास्थ्य के बारे में अहम अपडेट देते हुए एक ट्वीट किया है।
भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘मैंने अपने मित्र संबित से बात की है। वह बेहतर स्थिति में हैं।’

भाजपा नेताओं और अन्य ने पार्टी के मुखर प्रवक्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस नेता संजय झा ने ट्वीट किया, ‘मैं अपने अच्छे मित्र संबित पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने और बहुत खुशियां तथा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ध्यान रखें, भाई, आप जल्द ही स्वस्थ होंगे।’

भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई और 194 मरीजों की मौत हो गई.

आपको मालूम हो की बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी हाथ आजमाया था. वह ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे. मोदी लहर के बावजूद संबित पात्रा को बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्र से शिकस्त मिली थी.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • BJP
  • Corona syntom
  • Sambit patra
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article डोनाल्ड ट्रम बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे मूड में नहीं….
Previous article हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1504 पहुंचा

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature's Fury

The 2026 floods in Assam have once again highlighted the state's annual struggle with one of India's most...
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions