30,नवंबर’19 नीतीश पाठक
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन कुछ बातों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती।
धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा।
वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से खुद को बाहर रख रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वापसी को लेकर बयान दिया था। धोनी ने साफ़ कहा था कि इस मामले में जनवरी तक उनसे कुछ नहीं पूछा जाए’। मुंबई में हुए एक इवेंट में जब उनसे उनकी टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया और उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, ‘जनवरी तक मत पूछो’।
धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से भी खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
शास्त्री ने धोनी के संन्यास को लेकर कहा था कि, इसके लिए आईपीएल 2020 तक इंतजार कीजिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब से खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म कैसी है? टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।
इस दौरान आपके 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे। इसलिए मैं तो यही कहना चाहूंगा कि कौन, कहां होगा यह कयास लगाने से बेहतर होगा कि आईपीएल के खत्म होने का इंतजार कर लिया जाए। उसके बाद ही आप इस स्थिति में होंगे की जान सकें कि देश के सर्वश्रेष्ठ 17 खिलाड़ी कौन हैं।’
: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन कुछ बातों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती।
धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा।
वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से खुद को बाहर रख रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वापसी को लेकर बयान दिया था। धोनी ने साफ़ कहा था कि इस मामले में जनवरी तक उनसे कुछ नहीं पूछा जाए’। मुंबई में हुए एक इवेंट में जब उनसे उनकी टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया और उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, ‘जनवरी तक मत पूछो’।
धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से भी खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
शास्त्री ने धोनी के संन्यास को लेकर कहा था कि, इसके लिए आईपीएल 2020 तक इंतजार कीजिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब से खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म कैसी है? टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।

इस दौरान आपके 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे। इसलिए मैं तो यही कहना चाहूंगा कि कौन, कहां होगा यह कयास लगाने से बेहतर होगा कि आईपीएल के खत्म होने का इंतजार कर लिया जाए। उसके बाद ही आप इस स्थिति में होंगे की जान सकें कि देश के सर्वश्रेष्ठ 17 खिलाड़ी कौन हैं।’

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.