30 नवंबर, 2019, शबाना बानो
महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में सत्ता की सियासत को अपने नाम करने के लिए आज से उनकी किस्मत दांव पर लग गई है आज पहले चरण में 13 सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिसमें 189 उम्मीदवार है । लोगों में चुनाव को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7:00 बजे से ही लोग कतार में वोट देने के लिए लगे हुए हैं ।
इस दौरान कुल 4,892 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना है, जिनमें से1,262 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 13 सीटों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि इन झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 सीटों के लिए कुल 4,892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में सिर्फ 307 और ग्रामीण इलाके में शेष 4,585 मतदान केंद्र हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने कल संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि पहले चरण में 13 सीटों के लिए 30 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
उन्होंने बताया था कि 4,892 मतदान केंद्रों पर 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन मतदाताओं में 19,81,694 पुरुष, 18,01,356 महिला और 5 तीसरे लिंग के मतदाता हैं. मतदान में नए मतदाताओं (18-19 साल के) की कुल संख्या 1,05,822 है, जिनमें 57,687 पुरुष और 48,135 महिला मतदाता हैं.
झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार भवनाथपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं जबकि सबसे कम नौ प्रत्याशी चतरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि गुमला (एससी) सीट से 12, बिशुनपुर (एसटी) सीट से 12, लोहरदगा (एसटी) सीट से 11, मनिका (एसटी) सीट के लिए 10, लातेहार (एससी) सीट के लिए 11, पांकी सीट के लिए 15, डाल्टेनगंज सीट के लिए 15, विश्रामपुर सीट के लिए 19, छतरपुर (एससी) सीट के लिए 12, हुसैनाबाद सीट के लिए 19 और गढ़वा सीट के लिए 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.