• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
सलमान खान ने अपने फैंस की अपील,सुशांत की फ़ैमिली का सहारा बनें…
सलमान खान ने अपने फैंस की अपील,सुशांत की फ़ैमिली का सहारा बनें…
Home
Articles
Hindi
Tv

सलमान खान ने अपने फैंस की अपील,सुशांत की फ़ैमिली का सहारा बनें…

June 22nd, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Entertainment, Hindi, News, Tv, टी वी, देश, बॉलीवुड 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email


22 June 2020,Shivani Rajwaria

बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया के पीछे की दुनिया पढ़ने सुनने में अक्सर आती रहती हैं जो इस दुनिया के जानकार है अपने अनुभवों से इसे सही गलत भी ठहराते हैं पर आम जनता जो इस चमकीली दुनिया को सिर्फ पर्दे के सहारे जानती है समझती है वो आज भी वही सुनती और बोलती है जो देखती है। फिलहाल जबसे लॉकडाउन हुआ और देश में कोरोना ने अपना कहर बरपाया है उसी के साथ साथ बॉलीवुड पर भी संकट के गहरे बादल छाए हैं बड़े-बड़े दिग्गजों को हमने खो दिया उनकी अदायगी कलाकारी सिर्फ यादों में सिमट कर रह गई. उसी के साथ 14 जून को बॉलीवुड को ऐसा झटका लगा जो सिर्फ बॉलीवुड तक ही नहीं सिमट कर रहा बल्कि उस हादसे ने उस घटना ने सब को तोड़ कर रख दिया चाहे कोई फिल्म जगत से नाता रखने वाला हो या फिर फिल्मों को प्यार देने वाले दर्शक, राजनीतिक गलियारा हो या बड़े-बड़े कंपनियों के मालिक या एक वो आम इंसान जो फिल्मों से परहेज़ रखता हो वह भी इस घटना को सुनकर सदके में रह गया आप भी जानते हैं हम भी जानते हैं  वो घटना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या कर लेना है जिसने सब को हिला कर रख दिया.सुशांत के जाने के बाद बॉलीवुड में मानो एक भूचाल सा आ गया है.ऐसी लहर चली है कि जैसे एक नई क्रांति की शुरुआत हो!
पिछले दिनों बहुत से सेलिब्रिटीज सामने आए और फिल्म जगत पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया और कड़े शब्दों में बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर सवाल उठाए.फरवरी में कमाल आर. खान की न्यूज़ एजेंसी ने एक ट्वीट किया था, इसके मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियाडवाला, यश राज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान प्रोडक्शन और बालाजी ने सुशांत को बैन कर दिया है. इसके बाद सलमान खान के ऊपर भी कई सवाल उठे. लोगों ने उन्हें और उनकी फिल्मों को भी बायकॉट करने के लिए बकायदा ट्विटर पर हैशटैग चलाया. सलमान ख़ान के फैंस सलमान को प्रोटेक्ट करने के लिए आगे आए और सलमान की साइड से पक्ष रखते नजर आए वहीं सुशांत के फैंस सलमान को टारगेट करते रहें इस सबके बीच बिहार के एक वकील सुधीर कुमार ओझा ने करण जौहर, एकता कपूर और सलमान खान समेत 8 बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. जिस पर एकता कपूर ने प्रतिक्रिया भी दी पर सलमान ख़ान का तब भी कोई जवाब नहीं आया।
सुशांत सिंह की आत्महत्या की ख़बर पता लगने के बाद सभी सेलेब्स के ट्वीट्स आने शुरू हो गए.कोई भी इस ख़बर पर विश्वास नहीं कर पा रहा था सभी के लिए यह एक सदमे जैसा था उन सभी ट्वीट्स में  एक ट्वीट सलमान खान ने भी किया था जिसमें सलमान ने सिर्फ इतना लिखा था,U will be missed … #RIPSushant
सुशांत सिंह की मौत के बाद से सलमान ने किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है सलमान पर लग रहें आरोपों पर भी सलमान ने चुप्पी साधी है।गौरतलब है कि सलमान ने लोगों के गुस्से को देखते हुए ऐसा नहीं किया हो फिलहाल सलमान ने अब ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया और लिखा,मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें. भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने. किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है.
Salman Khan
✔@BeingSalmanKhan
A request to all my fans to stand with sushant’s fans n not to go by the language n the curses used but to go with the emotion behind it. Pls support n stand by his family n fans as the loss of a loved one is extremely painful.
174K,11:43 PM – Jun 20, 2020

सुशांत सिंह की मौत के मामला तूल पकड़ता जा रहा है जाच सीबीआई के पास पहुंच गई है सुशांत के फैंस सुशांत को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं इसके लिए सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बच्चों को अनफॉलो अभियान चलाया जा रहा हैं।हालांकि इस बीच सलमान पर कई आरोप लगे.अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने भी सलमान खान पर कई आरोप लगाए. कहा कि उनका करियर बर्बाद करने के पीछे सलमान खान और उनके भाई थे. फिर जिया खान की मां राबिया अमीन भी सामने आईंं. उन्होंने भी सलमान खान के ऊपर सूरज पंचोली का बचाव करने का आरोप लगाया. जिस पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने पक्ष रखा था.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Bollywood Entertainment news
  • Salman khan
  • sushant singh rajput
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में आकाश व कृष्णकांत अव्वल
Previous article थोड़ी देर में साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण..

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions