• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

June 25th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
शिवपाल यादव करेंगे समाजवादी पार्टी में वापसी? दिया बड़ा बयान
शिवपाल यादव करेंगे समाजवादी पार्टी में वापसी? दिया बड़ा बयान
Home
News
राजनीति

शिवपाल यादव करेंगे समाजवादी पार्टी में वापसी? दिया बड़ा बयान

November 19th, 2019 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Hindi, News, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

19 नवंबर2019 कृष्नन शुक्ला

पार्टी (सपा) से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन कर चुके शिवपाल यादव ने एक बार फिर यादव कुनबे में एकता का राग अलापा है। उन्होंने कहा है कि वह एक बार फिर से अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इटावा के सिंचाई भवन में अपनी पार्टी की बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि वह “गठबंधन के मामले में सिर्फ समाजवादी पार्टी को वरीयता देंगे। मैं अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा कि अखिलेश मान जाएंगे तो 2022 में प्रदेश में सरकार भी बना लेंगे। उनका कहना है कि सैफई में नेताजी के जन्मदिन को परिवार को एकजुट होकर मनाना चाहिए। प्रसपा प्रदेशभर में 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने जा रही है। इस मौके पर शिवपाल ने परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया है।
शिवपाल ने कहा, “मैं और मेरी पार्टी बिना शर्त अखिलेश यादव से मिलने को तैयार है। मेरी इच्छा है कि एक बार फिर से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। हम इसके लिए समाजवादी पार्टी से बिना शर्त गठबंधन के लिए तैयार हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भले ही कुछ भी हो, अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे।” प्रसपा नेता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। “मैंने बहुत लंबे समय तक नेताजी के साथ काम किया है। हमारी विचारधारा भी समाजवादी है।”

शिवपाल ने कहा, “मैं समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हूं। अब अखिलेश को भी मान जाना चाहिए, क्योंकि कुछ भी हो मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे। मेरी तो कभी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं थी। मैं कई बार कह चुका हूं कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है।”

ज्ञात हो कि इससे पहले भी शिवपाल यादव कई बार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले शिवपाल ने कहा था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय नहीं होगा, और जनता उनकी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानने लगी है। उन्होंने कहा था कि सपा से गठबंधन का विकल्प जरूर खुला है।

शिवपाल ने कहा था कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए सपा से गठबंधन हो सकता है। फिर उनका बयान आया कि उनकी बार-बार सपा में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, सपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अभी सपा के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सपा मुखिया ने विधायकों की किसी बैठक में नहीं बुलाया है।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Shivpal yadav
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article संसद सत्र(parliament session)क्या होता है?
Previous article आगरा क्या अब अग्रवन ?

Kranshnan Shukla

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions