• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

May 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार गंवाने के बाद दिल्ली चुनाव से पहले एक्शन मोड में बीजेपी
महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार गंवाने के बाद दिल्ली चुनाव से पहले एक्शन मोड में बीजेपी
Home
Articles
Hindi
Tv

महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार गंवाने के बाद दिल्ली चुनाव से पहले एक्शन मोड में बीजेपी

December 28th, 2019 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Hindi, News, Tv, दुनिया, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

28 December 2019 Krashnan Shukla

महाराष्ट्र और फिर झारखंड में सरकार गंवाने के बाद बीजेपी दिल्ली में एक्शन मोड में नजर आ रही है. अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है. इसको लेकर दिल्ली बीजेपी में तैयारियां जोरों पर हैं. कुल मिलाकर 32 कमेटियों का गठन किया गया है जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव से जुड़े हुए काम करेंगी. इसमें घोषणापत्र, प्रचार, चुनावी रैली, कैंपेन इस तरह की अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं. वही बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है. दिल्ली के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और हरदीप पुरी के साथ दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और तरुण चुग इस चुनाव प्रबंधन को देख रहे हैं. इनके अलावा केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी इस चुनाव से जुड़ी मीटिंग में भाग ले रहे हैं.

रोजाना दिल्ली चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियों की बैठक हो रही है. पिछले तीन दिनों से रोजाना 10 से 12 मीटिंग हो रही है. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि “चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से यह नियमित बैठक है. चुनाव प्रबंधन को लेकर अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं. जिसमें मीडिया, चुनाव कार्यालय, प्रचार-प्रसार, इलेक्शन कमिशन, मेनिफेस्टो कमेटी इस तरह की कमेटियों की अलग-अलग बैठकें हो रही हैं.” साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बुरी तरह हार गई थी. 70 में सिर्फ 3 सीट पर ही बीजेपी जीत दर्ज कर पाई. जबकि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 32 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

दिल्ली बीजेपी के सह प्रभारी तरुण चुग का कहना है कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. इसी क्रम में कई अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं जिसमें लोगों को और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं. इन्हें जिम्मेदारियों को बताने और समझाने के लिए यह मीटिंग हो रही है. तरुण चुग के मुताबिक “दिल्ली में बीजेपी के लाखों कार्यकर्ता हैं, वह सब कार्यकर्ता अलग-अलग समितियों में अलग-अलग सिस्टम हैं. इन सबका मकसद है चुनाव में ‘भ्रष्ट’ केजरीवाल सरकार के बारे में लोगों तक पहुंचना और केजरीवाल सरकार को हराना. उसी कड़ी में ये अलग बैठकें हो रही हैं जिसे केंद्रीय प्रभारी और दिल्ली बीजेपी के सांसद ले रहे हैं.”

वहीं इन चुनावी बैठकों के लिए दिल्ली बीजेपी दफ्तर में खास तैयारी भी की गई है. इन बैठकों के लिए बीजेपी कार्यालय में दो बड़े शामियाने भी लगाए गए हैं. वहीं हर बैठक सही समय पर चले और कार्यकर्ता वहां पहुंचे इसके लिए भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. पिछले 21 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर बीजेपी इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. वहीं हाल में महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली में हार का मुंह नहीं देखना चाहती है. यही वजह है की बीजेपी ने चुनावों के ऐलान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. क्योंकि बीजेपी जानती है उसका मुकबला आम आदमी पार्टी है जिसे पिछले चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • 2020
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ठंड का मिजाज देश के अलग-अलग हिस्सों में!!!
Previous article मेरठ के एसपी सिटी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया, कहा- 'पाकिस्तान चले जाओ,

Kranshnan Shukla

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions