• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
मन की बात में बोले पीएम- अयोध्या फैसले के बाद देश नए इरादे, रास्ते पर चल पड़ा है और एक भारत श्रेष्ठ भारत किए जिक्र!
मन की बात में बोले पीएम- अयोध्या फैसले के बाद देश नए इरादे, रास्ते पर चल पड़ा है और एक भारत श्रेष्ठ भारत किए जिक्र!
Home
Articles
Hindi

मन की बात में बोले पीएम- अयोध्या फैसले के बाद देश नए इरादे, रास्ते पर चल पड़ा है और एक भारत श्रेष्ठ भारत किए जिक्र!

November 24th, 2019 Nitish Pathak Articles, Hindi, News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

24,नवंबर’19 नीतीश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 59वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश भक्ति और सेवा के रंग में रंगे युवाओं में जोश भरते हुए नौजवान पीढ़ी को एनसीसी दिवस की शुभकामनाओं से अपनी मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं भी आप ही की तरह कैडेट रहा हूं और मन से आज भी अपने आपको कैडेट मानता हूं। एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कॉर्प्स। दुनिया के सबसे बड़े वर्दी वाले युवा संगठन में एनसीसी एक है। यह एक त्रि-सेवा संगठन है जिसमें सेना, नौ-सेना, वायुसेना तीनों ही शामिल हैं। दुनिया की बड़ी एकरूप युवा संगठनों में से एक भारत की एनसीसी है जिसमें सेना के तीनों अंग- सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं। एनसीसी का मतलब है अपने व्यवहार और अपनी आदतों में कुशल नेतृत्व, देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवाभाव, अनुशासन कड़ी मेहनत को शामिल करना।’

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र और विभिन्न राज्यों से दिल्ली आए एनसीसी के नौजवानों ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने बेहतरीन अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सात दिसंबर को आर्म्ड फोर्सिज फ्लैग डे के अवसर पर देशवासियों को वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण भाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान और सहभागिता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही ताकत मिलती है और आत्म विश्वास बढ़ता है जिससे व्यक्तित्व में निखार आता है। सीबीएसई की पहल से दिसंबर माह में स्कूलों में फिट इंडिया सप्ताह मनाना एक सराहनीय कदम है। 

पीएम ने कहा कि फिट इंडिया सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, डांस एवं खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। फिट इंडिया का मतलब दिमागी कसरत के साथ कड़ा शारीरिक श्रम, खानपान की आदत और जीवन शैली में बदलाव लाना है। पधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए सभी स्कूलों से दिसंबर माह में फिट इंडिया सप्ताह मनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे हम सबमें फिटनेस की आदत दिनचर्या में शामिल होगी।
उन्होंने कहा, ‘सभी स्कूलों को फिट इंडिया रैकिंग में शामिल होना चाहिए जिससे कि फिट इंडिया सहज और स्वभाविक रूप से एक जनांदोलन बने और जागरूकता आए। प्रकृति, पर्यावरण, पानी ये सारी चीजें हमारे पर्यटन का भी हिस्सा बनें, जीवन का भी हिस्सा बनें।’ नदी उत्सव की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर साल देश के अलग-अलग कोने पर 12 नदियों पर आयोजित होने वाले उत्सवों के नाम पुष्करम, पुष्करालू, पुष्करः है। असम में आयोजित नदी उत्सव में आए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार, स्वच्छता का ख्याल और बायो टॉयलेट आदि की व्यवस्था सराहनीय था।

अयोध्या फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद, अब देश, नई उम्मीदों, आकांक्षाओं के साथ नए रास्ते पर, नए इरादे लेकर चल पड़ा है। न्यू इंडिया, इसी भावना को अपनाकर शांति, एकता और सद्भावना के साथ आगे बढ़े- यही मेरी कामना है। हम सबकी कामना है। देश हित में शांति, एकता और सदभावना के मूल्य सर्वोपरि हैं। माननीय न्यायालय के फैसले को सभी देशवासियों द्वारा सम्मान और सहज, संयम और शांति से स्वीकार करना परिपक्वता का परिचय है।

परीक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई माध्यमों से हमारी कोशिश है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी और अभिभावक तनावमुक्त और शिक्षक आश्वस्त रहें। मोदी ने मध्यप्रदेश की श्वेता का परीक्षा पर चर्चा को शीघ्र आयोजित करने के सुझाव की सराहना की।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Fit india
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article पवार का पावर : चाचा - भतीजा क्या अब एक साथ ?
Previous article फ्लोर टेस्ट की लाइव टेलीकास्ट और ओपन वोटिंग की मांग : सिंघवी

Nitish Pathak

Related Posts

Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions