26 नवंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला
अनिल अंबानी समूह की इस कंपनी ने पिछले करीब 80 दिनों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. जिसने भी आज से ढाई महीने पहले इस कंपनी के शेयर में निवेश किया होगा, उनके पैसे आज 10 गुने हो गए दरअसल अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल (Reliance Naval and Engineering Ltd) के शेयरों में सितंबर के बाद अभी तक करीब 1000 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. यह कंपनी पूरे समूह के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कंपनी को रक्षा क्षेत्र में कई तरह के करार मिलने की उम्मीद है
जानकार बताते हैं कि कंपनी की आर्थिक स्थिति अभी भी दयनीय है. लेकिन कंपनी को केंद्र सरकार से जल्द ही कई रक्षा कांट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है. इसलिए कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला है. हाालांकि पिछले 52 हफ्तों के आंकड़ों को देखें तो पिछले साल दिसंबर में शेयर 16.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस नेवल के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कंपनी कई मुश्किलों से गुजर रही है. रिलायंस नेवल के शेयर में तेजी की वजह जो भी हो लेकिन, यह अनिल अंबानी के लिए अहम है.
वहीं राष्ट्रीय कंपनी कानून व दिवालिया प्राधिकरण रिलायंस नेवल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि बैंकों ने कंपनी के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग से इनकार कर दिया है.




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.