• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
देशवासियों को दिया RBI ने क्रिसमस का तोहफा, डिजिटल लेन-देन के लिए लॉन्च किया नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट!
देशवासियों को दिया RBI ने क्रिसमस का तोहफा, डिजिटल लेन-देन के लिए लॉन्च किया नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट!
Home
Articles
Hindi

देशवासियों को दिया RBI ने क्रिसमस का तोहफा, डिजिटल लेन-देन के लिए लॉन्च किया नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट!

December 26th, 2019 kaushlendra raj Shukla Articles, Hindi, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

25 दिसंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देशवासियों को क्रिसमस के मौके पर एक उपहार दिया है। छोटे मूल्य के डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने पेमेंट गेटवे के रूप में काम करने वाले सेमी क्लोज्ड प्रीपेड पेमेंट उत्पाद (पीपीआई) पेश किया है। इसका उपयोग 10,000 रुपए तकी की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए किया जा सकता है।

यह कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो सकता है। इस उत्पाद में पैसा डालने की सुविधा केवल बैंक खाते से होगी। इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने कहा था कि वह छोटे मूल्य के डिजिटल लेन-देन के लिए इस प्रकार के पीपीआई पेश करेगा। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि छोटे मूल्य के डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव के इरादे से नए प्रकार के सेमी-क्लोज्ड पीपीआई पेश करने का निर्णय किया गया है।

फिलहाल तीन प्रकार के पीपीआई- क्लोज्ड सिस्टम, सेमी क्लोज्ड ओर ओपन पीपीआई-हैं। क्लोज्ड पीपीआई में केवल वस्तु और सेवाओं की खरीद की अनुमति होती है, नकद निकासी की सुविधा नहीं होती। न ही इसमें किसी तीसरे पक्ष को भुगतान किया जा सकता है। सेमी क्लोज्ड व्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के साथ धन प्रेषण की सुविधा होती है। वहीं ओपन पीपीआई में अन्य सुविधाओं के साथ नकद निकासी की सुविधा भी होती है।

इस प्रकार के उत्पाद बैंक और गैर-बैंकिंग इकाइयां जारी करेंगी। इसके लिए संबंधित ग्राहकों से न्यूनतम जानकारी लेने के बाद इसे जारी किया जाएगा। न्यूनतम ब्योरे में एक बार इस्तेमाल होने वाला (वन टाइम पिन-ओटीपी) पिन के साथ सत्यापित मोबाइल नंबर और नाम की स्व-घोषणा तथा विशिष्ट पहचान संख्या शामिल हैं।

आरबीआई ने कहा कि इस पीपीआई में पैसे भरे जा सकते हैं और इसे कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी किया जा सकता है। इसमें पैसा बैंक खाते से ही भरे जा सकेंगे। किसी एक महीने में इसमें 10,000 रुपए से अधिक नहीं भरा जा सकेगा। एक वित्त वर्ष में यह 1,20,000 रुपए से अधिक नहीं होगी। इस प्रकार के पीपीआई का उपयोग केवल वस्तु और सेवाओं की खरीद में किया जा सकेगा। कोष हस्तांतरण में इसका उपयोग नहीं होगा। 

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • App
  • Digital payment
  • आरबीआई
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article इतिहास जामिया का!
Previous article हेमंत सोरेन की शिकायत पर रघुवर दास के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR

kaushlendra raj Shukla

Related Posts

Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature's Fury

The 2026 floods in Assam have once again highlighted the state's annual struggle with one of India's most...
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions