टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री मधुरा नायक स्टार प्लस के नये धारावाहिक ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में नजर आयेंगी। मधुरा इस शो में एक आदर्श महिला का किरदार निभायेंगी।
मधुरा ने बताया, ‘पलोमी एक आदर्श महिला है, जो अपने परिवार के साथ उमाशंकर के आश्रम में रहती है। वह एक शरणार्थी है। वह सर्व गुण संपन्न है और एक महिला से जो उम्मीदें की जाती है, उन सबमें खरी है। पलोमी उमाशंकर से चुपके-चुपके प्यार करती है, लेकिन उमा के मूल्यों के कारण अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाती है। इसलिए, वह सिर्फ उसकी बहन सुमन से ही बात करती है, जिसके वह बेहद करीब भी है।’

मधुरा ने बताया, ‘यह पहली बार है जब मैं टीवी पर भारतीय लुक में नजर आऊंगी। अभी तक मैंने शहरी भूमिकायें निभायी हैं और हमेशा वेस्टर्न लुक्स में ही दिखी हूं। मेरे लिए यह पहला मौका है, जो थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी है।’
इस अभिनेत्री ने अपनी असली जिंदगी में कभी खाना नहीं पकाया लेकिन इस शो के लिए उन्होंने खासतौर से खाना पकाना सीखा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे किरदार के एंट्री सीन में मुझे गांव के स्टोव एवं बर्नर पर पूरियां बनाते हुये दिखाया गया है।
मेरे जैसी महिला के लिए, जिसे बिल्कुल भी कुकिंग नहीं आती है, इस किरदार के लिए शूटिंग करना काफी मजेदार था। यह मुझसे बिल्कुल अलग किरदार है।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.