निशा कश्यप, 02/05/2020.

कोविड-19 के आतंक को देखते हुए देशभर में दो चरणों में 40 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया था,जिसकी आखिरी तारीख 3 मई थी|परंतु दूसरे चरण के लॉकडाउन के समाप्ति के 2 दिन पहले ही इसे विस्तारित करने की घोषणा कर दी गई है| गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है,इसकी जानकारी स्वयं गृह मंत्रालय द्वारा दी गई| हालांकि देश के कई हिस्सों में इस लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने का ऐलान भी किया गया है| शुक्रवार की शाम गृह मंत्रालय ने तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाया है|
कौन-कौन से जगह रहेंगे बंद-
इस दौरान सभी धार्मिक स्थान भी बंद रहेंगे| रेल, मेट्रो और हवाई सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी| स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षा संस्थान भी रहेंगे बंद| 17 मई तक सिनेमा हॉल,जिम और मॉल पर भी रोक| इसके अलावा सभी सामाजिक,राजनीतिक और सांस्कृतिक सभाओं पर भी पाबंदी| गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से रियायत भी दी गई है| रेड जोन की तुलना में ग्रीन और ऑरेंज जोन में थोड़ी राहत दी गई है|
किसे बाहर जाने की अनुमति नहीं-
रेड,ऑरेंज और ग्रीन सभी जोन में 65 वर्ष से ऊपर व्यक्ति,अस्वस्थ व्यक्ति,गर्भवती महिला और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बाहर निकलने पर सख्त मनाही है| इन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है| हालांकि तीनों जोन में ओपीडी और मेडिकल क्लीनिक खुले रखने की अनुमति है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.