8 नवंबर 2019, शिवानी पाल
फिल्म दस्तक” और कोशिश” के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाले लीजेंड अभिनेता संजीव कुमार का 6 नवंबर 1985 को निधन हो गया था, संजीव कुमार के 47 साल के संघर्ष पर लेखिका रिता गुप्ता एक किताब लिख रही है ,उसका सहलेखन संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला कर रहे हैं,संजीव कुमार की 34वी पुण्यतिथि पर इस किताब की घोषणा कर दी गई है, लेखिका रीता गुप्ता से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, संजीव कुमार जी की जिंदगी पर एक किताब लिखा जाना जरूरी था , मैं अक्सर सोचती थी कि उनके निधन के 34 साल बाद भी आखिर क्यों उनके जीवन पर कोई किताब नहीं लिखी गई ? अगर हम इतिहास को दस्तावेजों में नहीं सहजते तो आगे की पीढ़ियां उस इतिहास को भूल जाती हैं , कुछ ऐसे लोग होते हैं जो जिंदगी में एक मिसाल कायम कर जाते हैं , संजीव कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी सोच उस ज़माने के एक्टरों में काफी अलग थी,
बातचीत के दौरान किताब के टाइटल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि किताब का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन हम टाइमलेस” शीर्षक पर सोच रहे हैं लेकिन यह बदला भी जा सकता है। लेखिका रीता गुप्ता आने वाली पीढ़ियों के लिए संजीव कुमार की कहानी को पुनर्जीवित कर उनके जीवन संघर्ष को किताब के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.