
1 जून से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए चयनकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में कोई चौंकानें वाला चयन नहीं किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा की हुई वापसी। भारतीय टीम में सिर्फ दो बदलाव हुए हैं और पूरी टीम वही है जो जनवरी में इंग्लैंड की खिलाफ खेली थी। के.एल राहुल चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्ही की जगह रोहित शर्मा ने चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी की। अमित मिश्रा को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। मोहम्मद शमी की भी काफी समय बाद एकदिवसीय टीम में वापसी हुई है।
ICC और BCCI के विवाद के कारण भारतीय टीम का चैंपियंस ट्राफी में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इस विवाद के बावजूद भी भारतीय टीम की घोषणा हुई। इससे फेंस काफी खुश होंगे। भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी की गत विजेता है और भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने एक बार फिर से चैंपियंस ट्राफी में खेलती हुई नजर आएगी।

भारतीय टीम में ये 15 खिलाड़ी :- विराट कोहली (c) , एमएस धोनी (wk) , रोहित शर्मा , सिखर धवन , अजिंक्य रहाणे , युवराज सिंह , मनीष पाण्डेय , केदार जादव , हार्दिक पांड्या , रविचंद्रन आश्विन , रविन्द्र जडेजा , मोहम्मद शमी , उमेश यादव , भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 4 जून को होगा , दूसरा मैच श्रीलंका के साथ 8 जून को होगा और तीसरा साउथ अफ्रीका के साथ 11 जून को खेला जायगा। टूर्नामेंट के सेमी फाइनल्स मुकाबले 14 और 15 जून को खेला जायगा जबकि फाइनल 18 को खेला जायगा। 2013 में हुए चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.