स्वीटी मिश्रा, 23/04/2020

अर्नब गोस्वामी पर हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना।
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संपादक और देश के जाने-माने पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर बुधवार रात को जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के बारे में अर्नब ने खुद अपने वीडियो के जरिए बताया, वीडियो में गोस्वामी कांग्रेस पार्टी पर हमला करने का आरोप लगा रहे है। अर्नब का कहना है कि लगभग घर से 500 मीटर की दूरी पर कुछ बाइक सवार गुंडों ने उन पर हमला कर दिया, हमले के दौरान अर्नब गोस्वामी कार ड्राइव कर रहे थे। फिलहाल अर्नब और उनकी पत्नी ठीक है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि अर्नब पर हमला करने वाले बाइक सवार गुंडे कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, अर्नब ने बताया कि यह घटना लगभग 12 बचकर 15 मिनट पर हुई, पुलिस ने केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
अर्नब ने अपने वीडियो मैसेज के द्वारा बताया कि अरनव के टीवी कार्यक्रम “10:00 बजे की बहस “में अर्नब ने कहा था कि पालघर मैं दो साधुओं की हत्या पर सोनिया गांधी आखिर चुप क्यों है, क्या अगर साधुओं की जगह ईसाई पादरियों पर हमला हुआ होता तो वह तब भी चुप रहती जिसके बाद उन्हें कांग्रेस की तरफ से गालियां मिलने लगी और स्टूडियो से अपने घर तक पहुंचते हुए वह हमले के शिकार हो गए। इस मामले को लेकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है डीसीपी विनीता ने कहा कि गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 155 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.