प्यांगपान। नार्थ कोरिया में बने 105 मंजिला Ryugyong Hotel ने सबको चौंका दिया है. यह होटल दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों में से पहले नंबर पर है .होटल के कार्य को पूरा होने मे 30 साल लगे. 1987 में इस होटल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय तानाशाह किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग का नॉर्थ कोरिया में शासन था। इस परियोजना को दो साल मे पूरा हो जाना था लेकिन उसमें विलंब हो गया। करीब दस साल पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में मिस्र की ओरेस्कॉन कंपनी ने रुचि दिखाई लेकिन काम ने गति पकड़ी 2012 में किम जोंग उन के सत्ता संभालने के बाद। किम जोंग के आदेश से इस बिल्डिंग समेत नॉर्थ कोरिया की दर्जनों इमारतों को बनाया गया।

Ryugyong Hotel
पिरामिड की शक्ल में तैयार इस इमारत में आर्थिक प्रतिबंधों के दौर में होटल चलेगा या इसमें कार्यालय खुलेंगे, यह एक बड़ा सवाल है। नॉर्थ कोरिया में फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनकी पत्नी ने रविवार को एक भव्य समारोह आयोजित किया। इस समारोह में वैज्ञानिकों, सेना के उच्च अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर किम जोंग उन और उनकी पत्नी ने खासतौर पर रक्षा क्षेत्र के वैज्ञानिकों को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी। कहा कि इस सफलता से नॉर्थ कोरिया दुनिया में ताकत की एक धुरी बन गया है। तानाशाह ने देश की जनता से भी वैज्ञानिकों की सफलता का जश्न मनाने का आह्नन किया है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.