अरबाज खान से हाल ही में अलग हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान को इंस्टाग्राम यूजर से इतने बेकार कमेंट की उम्मीद नहीं रही होगी। एक्ट्रेस की शॉर्ट पहने हुए एक फोटो मुंबई बेस्ड फोटोग्राफर ने शेयर की थी। इस पर कई लोगों ने कमेंट किया। जिनमें से एक ने मलाइका पर अरबाज के साथ तलाक में मिली रकम पर ऐश करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उनके कपड़े पहनने के तरीके पर भी आपत्ति जताई।

malaika arora khan
फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आजकल ये महिलाएं ऐसा ही करती हैं। एक अमीर लड़के से शादी करके उसे भारी भरकम रकम के लिए तलाक दे देती हैं। उसके बाद उन पैसों से मजे करती हैं। तुम्हें एलुमनी की जरुरत क्यों हैं जब खुद कमाने में समर्थ हो। मैं लोगों की इज्जत करता हूं किसी लिंग की नहीं। दूसरे कमेंट में इसी यूजर ने लिखा- उसकी जिंदगी अब केवल शॉर्ट कपड़े पहनने, जिम और सैलून जाने, छुट्टियां बिताने मे ही है। क्या तुम्हारे पास सही में कोई काम है। या केवल अपने पति के पैसों पर ऐश कर रही हो।
इसके बाद मलाइका ने अपने आधिकारिक अकाउंट से उस यूजर को करारा जवाब दिया। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो साथ में करने के बाद 1998 में शादी कर ली थी। मलाइका को कई फिल्मों में गाने में अपियरेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने सलमान खान और अरबाज खान स्टारर दबंग में मु्न्नी बदनाम गाने पर डांस किया था। पिछेले साल इस कपल ने अपने अलग होने की खबर बताकर फैंस को चौंका दिया था। उन्हें हाल ही में फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.