यूपी सरकार ने गरीब लड़कियों की शादी को लेकर जो मुहिम छेड़ी थी, वो सफल होती नजर आ रही है। जिस तरीके से योगी सरकार ने जो गरीबों को सौगात दी हैं, वो काबिले तारीफ है। उन्होने जो वादे देश की जनता से किए उसको पूरा भी किया हैँ।

Yogi Adityanath
योगी सरकार ने विवाह कराने कि जिम्मेदारी डीएम को दी है जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पहले चरण में 71400 लड़कियों की शादी कराएगी। इस विवाह मे सांसद और विधायक के अलावा और लोगो को भी बुलाया जाएगा। इस योजना में कन्या के खाते में 20 हजार की राशि जमा करने के बाद एक स्मार्ट फोन भी उपहार में दिया जाएगा।
पहले इस योजना के तहत लाभार्थी को पहले 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था, वहीं अब सरकार 35 हजार रुपये खर्च करेगी। इस योजना में अनसूचित जाति-जनजाति 30 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 35, सामान्य वर्ग 20 और अल्पसंख्यक वर्ग की 15 प्रतिशत भागीदारी होगी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.