सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. ‘स्काई फोर्स’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. ऑडियंस को भी इम्प्रेस करने में फिल्म सफल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है और इसने पहले दिन ही डबल डिजिट में कमाई कर ली है. चलिए आपको बताते हैं कि देशभर में ‘स्काई फोर्स’ का कितना बिजनेस हुआ है.

भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित है फिल्म
‘स्काई फोर्स’ की कहानी साल 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई युद्ध पर आधारित है. इसे भारत की पहला एयर स्ट्राइक भी कहा जाता है. इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. ‘स्काई फोर्स’ का एक-एक विजुअल कमाल का है. देशभक्ति से भरपूर ‘स्काई फोर्स’ की दिल छू लेने वाली कहानी ऑडियंस को पसंद बहुत पसंद आ रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रहा है.
KHUSHI AGARWAL






Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.