आजकल शार्ट फिल्म्स एक के बाद लगातार हिट हो रही हैं और बॉलीवुड के कुछ नामी-गिरामी कलाकार इन फिल्मों में नज़र आते हैं। ‘द स्कूल बैग’ ऐसी ही एक शार्ट फ़िल्म है जो हाल ही मेंरिलीज़ हुई है और जिसमें रसिका दुग्गल एक बेहद ज़ोरदार भूमिका में और सरताज कक्कड़ एक बालकलाकार की भूमिका में हैं। यह फ़िल्म एक दुःखद और वीभत्स आंतकवादी हमले की सच्ची घटना सेप्रेरित एक काल्पनिक रूपांतरण पर आधारित है जिसने २०१४ में दुनिया को हिलाकर रख दिया थाऔर जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल के १३२ मासूम बच्चे आतंकवादियों के हाथों मारे गए थे जिनकानिशाना छोटे-छोटे बच्चे थे।

इस शार्ट फ़िल्म को दुनिया के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल्स में नामांकित किया गया है औररइसनेअब तक २२ पुरस्कार जीत लिए हैं। रसिका दुग्गल, इस फ़िल्म में एक ऐसी माँ का किरदार निभा रही है जो अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए कुछ भी कर सकती है, ने हरियाणा शार्टफिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभीनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अलावा इस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठबाल कलाकार, बंगाल अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में दूसरी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म जिआईआईएफएफए मेंसर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला है।
धीरज जिंदल द्वारा निर्देशित ‘द स्कूल बैग’ एक बच्चे की जन्मदिन की इच्छा, उसकी ख़ुशी के लिएकुछ भी करनेवाली माँ और एक स्कूल बैग की कहानी है, जो उन्हें मिलाता है। जब रसिका को पूछा, तो उसने कहा, “द स्कूल बॅग एक साधारण कहानी है, जिसे बहुत अच्छे से बताया गया है।अंतरराष्ट्रीय उत्सवों में मेरे अभिनय के प्रति मिली प्रतिक्रिया का अनुभव बहुत सुखद है। उनकी ज़बरदस्त अदाकारी को देखने के लिए यह रही वह फिल्म।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.