• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 12th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
राजनीतिक दल जन प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता निर्धारित करें: उप-राष्‍ट्रपति
राजनीतिक दल जन प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता निर्धारित करें: उप-राष्‍ट्रपति
Home
News
देश

राजनीतिक दल जन प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता निर्धारित करें: उप-राष्‍ट्रपति

December 20th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उप-राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने राजनीतिक दलों से मांग करते हुए कहा है कि वे जनप्रतिनिधियों के लिए एक आचार संहिता निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विधायी सदनों में जनता की आवाज़ उठानी चाहिए।

आई.आई.टी मद्रास के छात्र विधायी परिषद के सदस्यों से बातचीत करते हुए श्री नायडू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गरीबों और वंचित लोगों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को समझें और जो उनकी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि सदन के बहुमूल्य समय को नष्ट करना अच्छा नहीं होगा, बल्कि यह केवल समाचारपत्रों की सुर्खियां ही बनेगा।

उपराष्ट्रपति ने सकारात्मक चर्चा की जरूरत पर जोर दिया, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अग्रणी भूमिका निभाएं।

श्री नायडू ने कहा कि विश्वविद्यालयों अथवा उच्चतर शिक्षण संस्थाओं को समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, विज्ञान और उद्योग जगत के बीच संबंधों की स्थापना करने में सार्थक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली को परीक्षा अथवा डिग्री पाने की प्रणाली से निकलकर ज्ञान-सृजन प्रणाली की ओर बढ़ना चाहिए।

भारत के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को विकास प्रक्रिया का स्तंभ बताते हुए, उप-राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान में भारत की जनता के आदर्श और उनकी आकांक्षाएं अंतर्निहित हैं।

उप-राष्ट्रपति ने आई.आई.टी जैसे अग्रणी संस्थाओं से कहा कि गांव के जीवनयापन को समझने के लिए वे छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को सहानुभूति और दया की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी और वे अंतत: बेहतर मानव भी बन पाएंगे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • code of conduct
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • IIT Madras
  • M. Venkaiah Naidu
  • political parties
  • public representatives
  • Student Legislative Council
  • students
  • Vice President interacts
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article भारतीय एमएसएमई में चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता: गिरिराज सिंह
Previous article भारत कृषि उत्‍पादों का बड़ा निर्यातक बना : कृषि मंत्री

urvashi Goel

Related Posts

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen Articles
November 11th, 2026

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 11th 2:43 PM
Articles

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions