• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
दिसंबर18 तक नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश
दिसंबर18 तक नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश
Home
News
देश

दिसंबर18 तक नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश

August 1st, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गड़करी ने उत्‍तराखंड में नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की और इससे जुड़े सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को दिसंबर 2018 तक सभी जल-मल शोधन संयंत्रों (एसटीपी), घाटों और शवदाह गृहों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक कल नई दिल्‍ली में हुई।

जल संसाधन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि परियोजनाओं का काम आसानी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को राज्‍य सरकार, जिला प्रशासन और नगर-निगम के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल की सरकारें घरों से जल से सीवर निकासी (एचएससी) के लिए लोगों को वित्‍तीय मदद दे रही है। उन्‍होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे इस संबंध में उत्‍तराखंड सरकार से बात करें और एचएससी को मुख्‍य सीवर लाइन से जितनी जल्‍द हो सके जोड़ें। उत्‍तराखंड के लिए मंजूर की गई 31 एसटीपी परियोजनाओं में से 16 का काम पूरा हो चुका है और बाकी 15 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है। वर्ष 2035 तक उत्‍तराखंड में कुल 122 एमएलडी सीवरेज निकलने का अनुमान है, जबकि राज्‍य की जल-मल शोधन क्षमता फिलहाल 97.7 एमएलडी है। ऐसे में एसटीपी की जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनके पूरा हो जाने से राज्‍य की जल-मल शोधन क्षमता 131.7 एमएलडी हो जाएगी।

हरिद्वार में ऐसी चार परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। इनमें जगजीतपुर और सवई की आईएंडडी परियोजना, जगजीतपुर की एसटीपी परियोजना तथा अरिहंत विहार और कनखल के न्‍यू विष्‍णु गार्डन की सीवर नेटवर्क परियोजना शामिल है। हरिद्वार से 74 एमएलडी जल-मल की निकासी होती है, जबकि शहर की सीवरेज शोधन क्षमता केवल 63 एमएलडी है। ऐसे में मौजूदा परियोजनाओं के पूरा हो जाने से शहर की जल-मल शोधन क्षमता में 82 एमएलडी का इजाफ होगा और यह बढ़कर 127 एमएलडी हो जाएगी।

उत्‍तराखंड में अन्‍य निर्माणाधीन परियोजनाओं में मुनि की रेती में एक एसटीपी और एक आईएंडडी, ऋषिकेश में दो एसटीपी, टिहरी में ओएंडएम का कार्य, उत्‍तरकाशी में एसटीपी संयंत्रों का उन्‍नयन, श्रीनगर में एक एसटीपी और एक आईएंडडी का निर्माण तथा एक का उन्‍नयन और रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, गोपेश्‍वर, जोशीमठ और बद्रीनाथ की एसटीपी और आईएंडडी परियोजनाएं शामिल हैं। नये एसटीपी संयंत्र बनाए जाने और पुराने संयंत्रों के उन्‍नयन के अलावा राज्‍य में 21 घाट और 22 शवदाह गृह बनाने का भी काम चल रहा है। इनमें से 10 घाट और 9 शवदाह गृह बनाए जा चुके हैं और बाकी के घाट और शवदाह गृह इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों ने श्री गड़करी को आश्‍वस्‍त किया कि इन परियोजनाओं के संबंध में किसी तरह की नियामक मंजूरी, अनुमति और औपचारिकताएं लंबित नहीं हैं तथा बरसात का मौसम खत्‍म होते ही इनका काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा और दिसंबर 2018 तक इन्‍हें पूरा कर लिया जाएगा। श्री गड़करी को यह भी बताया गया कि चट्टाने काटने और पहाड़ों की ढलाने होने की वजह से कुछ स्‍थानों पर परियोजना के काम में देरी हो सकती है।

श्री गडकरी ने सुझाव दिया कि देहरादून और हरिद्वार में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले दूषित जल का इस्‍तेमाल सिंचाई के लिए करने की संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए। बैठक में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्‍य मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह, मंत्रालय में सचिव श्री यू.पी. सिंह, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री राजीव रंजन मिश्रा के अलावा मंत्रालय और उत्‍तराखंड के कई वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • dec 2018
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Namami Ganga
  • Nitin Gadgari
  • Projects
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार समारोह में सम्बोधन
Previous article गुरु रंधावा के लिए समय अब बदल चुका है: सलमान दस का दम में

urvashi Goel

Related Posts

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe Articles
November 2nd, 2026

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions