• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 9th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक हैःउपराष्ट्रपति
आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक हैःउपराष्ट्रपति
Home
News
देश

आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक हैःउपराष्ट्रपति

November 28th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उपराष्ट्रपति श्री एम वेकैंया नायडू ने संयुक्त राष्ट्र और अऩ्य बहुराष्ट्रीय संगठनों से मांग की हैं कि वे आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए कार्यनीति तय करें। वे आज नई दिल्ली में सीआईटीआई हीरक जयंती समारोह के सिलसिले में आयोजित सीआईटीआई ग्लोबल टेक्सटाइल्स सम्मेलन 2018 को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यूरोप, लेटिन अमेरिका और अफ्रीका की यात्राओं के दौरान विश्व के नेताओं ने भारत की प्रगति की सराहना की और कहा कि भारत उल्लेखनीय विकास कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास गाथा में विश्व समुदाय गहरी रूचि ले रहा है।

श्री नायडू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और विश्व समुदाय को ऐसा समझौता करने की दिशा में अग्रणी भूमिका अवश्य निभानी चाहिए, जिससे बैंक खातों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान संभव हो सके।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा का परिदृश्य बनाए रखने के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता, व्यापार में ईमानदारी और उत्पादों में मानक अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत में कच्चा माल, प्रशिक्षित कामगार, विनिर्माण क्षमता, व्यापक कताई, बुनाई, प्रोसेंसिग और परिधान विनिर्माण जैसी सुविधाओं को देखते हुए देश को विश्व प्रतिस्पर्धा में निश्चित रूप से लाभ होगा।

श्री नायडू ने कौशल विकास, उन्नयन और डिजिटल टेक्नोलॉजी तथा अनुकूल विनिर्माण प्रणालियां अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी स्थान हासिल किया जा सके।

उपराष्ट्रपति  ने कहा कि भारत को परम्परागत कारीगरों और आधुनिक पद्धतियों का संयुक्त रूप से लाभ प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि हमे न केवल विश्व को व्यापक विविधता प्रदान करनी है, बल्कि टेक्सटाइल्स विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका भी निभानी है।

उपराष्ट्रपति ने टेक्सटाइल्स उद्योग को अपेक्षित कौशल, निवेश और बाजार उपलब्ध कराते हुए इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भारत वस्त्र क्षेत्र में अपना प्राचीन गौरव हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज विश्व चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है जो साइबर भौतिक प्रणालियों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भारतीय वस्त्र उद्योग को 4.0 में अवश्य अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि भारत को आईटी क्षेत्र में अनेक लाभ प्राप्त हैं।

उपराष्ट्रपति ने कोटक कमोडिटीज के सीएमडी श्री सुरेश कोटक को लाइफ टाइम उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया और टेक्सटाइल्स क्षेत्र की 5 अन्य विभूतियों को उत्कृष्टता  के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • CITI Global Textiles Conclave
  • extradite economic fugitives
  • featuredhomeews
  • Global cooperation
  • hImcomnews
  • India's growth story
  • M. Venkaiah Naidu
  • United Nation
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article “मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति” की शुरूआत
Previous article दूसरे हौसला खेल आयोजन को हरी झंडी

urvashi Goel

Related Posts

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe Articles
November 2nd, 2026

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Women In Journalism Articles
November 2nd, 2026

Women In Journalism

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions