5 May 2020,Harshita
लॉकडाउन के बाद जाहिर सी बात है कि आप ट्रैवल के लिए फ्लाइट्स का इस्तेमाल करेंगे. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आप पहले से ही कई सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन एयरपोर्ट में आप बचाव के अलग तरीकों का इस्तेमाल होते देखेंगे. आइए हम आपको बताते हैं लॉकडाउन खत्म होने के बाद किन बातों का आपको रखना पड़ेगा ध्यान…
बोर्डिंग पास की करनी होगी खास तैयारी
जानकारों का कहना है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से उम्मीद की जाएगी कि वह अपना बोर्डिंग पास घर से ही प्रिंट करके आए.हर यात्री को अपना नाम और फ्लाइट की डिटेल को हाईलाइट करके लाना होगा ताकि कागज को दूसरे व्यक्ति को हाथ में पकड़ने की जरूरत ना पड़े
ये नियम भी हो सकते हैं लागू
- एयरपोर्ट पर हर वक्त मास्क लगाना जरूरी होगा
- एस्केलेटर से लेकर जमीन तक सब जगह सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने वाले निशान को फॉलो करना होगा
ये होगी एयरपोर्ट की तैयारी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले दिल्ली के टर्मिनट-3 एयरपोर्ट खुलने की उम्मीद है. एयरपोर्ट पर रखी जाने वाली ट्रॉली भी ट्रॉली डिसइन्फेक्शन टनल से होकर गुजरेगी. जगह-जगह क्यू मैनेजर तैनात किए जाएंगे जो सोशल डिस्टेंस मेंटेन करवाने का काम करेंगे. चेकइन काउंटर पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी और कुर्सियां रखी जाएंगी ताकी कतार में ज्यादा भीड़ ना लगे. इस्तेमाल किए गए मास्क और दस्तानों के लिए अलग से डस्टबिन होगा. इसके अलावा एयरपोर्ट पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाएगी ताकि यात्री बिना परेशानी के अपने हाथों को साफ करते रहें.




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.