• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 8th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
हरियाणा में रेल कोच मरम्‍मत कारखाने की आधारशिला
Home
News
देश

हरियाणा में रेल कोच मरम्‍मत कारखाने की आधारशिला

October 10th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हरियाणा के रोहतक में सांपला का दौरा किया और दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया। एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने रेल कोच मरम्‍मत कारखाना, सोनीपत की आधारशिला रखे जाने के मद्देनजर एक पट्टिका का अनावरण किया। इस कारखाने का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यह उत्‍तरी क्षेत्र में रेल डिब्‍बों (कोच) के लिए एक महत्वपूर्ण मरम्‍मत और रखरखाव सुविधा के रूप में उभर कर सामने आएगा। मॉड्यूलर एवं प्रीफैब्रि‍केटेड निर्माण तकनीकों, आधुनिक मशीनरी और पर्यावरण अनुकूल खूबियों का इस्‍तेमाल कर इस कारखाने की स्‍थापना की जा रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी छोटू राम जी उन सामाजिक सुधारकों में से एक थे जिन्‍होंने भारत में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सर छोटू राम को पीडि़तों और वंचितों के उद्धार के लिए निरंतर कार्य करने वाली शख्‍सि‍यत के रूप में वर्णित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल कोच मरम्‍मत कारखाना सोनीपत और समूचे हरियाणा राज्‍य के विकास में अहम योगदान देगा। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के छोटे उद्यमी लाभान्वित होंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार अवसर भी सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम के विजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस संदर्भ में उन्‍होंने भाखड़ा बांध के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किसानों को उचित मूल्‍य दिलाने के लिए सर छोटू राम द्वारा की गई अनगिनत पहलों का उल्‍लेख किया और इसके साथ ही केन्‍द्र सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए विभिन्‍न कदमों के बारे में भी बताया। आयुष्‍मान भारत योजना की दिशा में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का प्रथम लाभार्थी इसी राज्‍य का है। उन्‍होंने संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि महज दो हफ्तों में ही 50,000 से भी ज्‍यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत हुई शानदार कामयाबी का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने यह बात रेखांकित की कि हरियाणा के गांवों में जन्‍म लेने वाली बालिकाएं विश्‍व स्‍तर पर अपने देश को गौरवान्वित कर रही हैं और इसके साथ ही हरियाणा के युवा भारत को खेलकूद के क्षेत्र में एक वैश्विक ताकत बनाने में मदद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे ये संकेत मिलते हैं कि हम सर छोटू राम के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ी तेजी से प्रगति कर रहे हैं।

 

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Beti Bachao
  • Beti Padhao
  • Chaudhary Chhotu Ram
  • featuredhomeews
  • Foundation Stone of Rail Coach
  • haryana
  • hImcomnews
  • Narendra Modi
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article भारतीय डाक ने डिजिटल बैंकिंग की बेजोड़ पहुंच बनाई : मनोज सिन्‍हा
Previous article विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय से जुड़ें ; रामनाथ कोविंद

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions