• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 10th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
सीआरपीएफ आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तम्भ : उपराष्ट्रपति
सीआरपीएफ आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तम्भ : उपराष्ट्रपति
Home
News
देश

सीआरपीएफ आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तम्भ : उपराष्ट्रपति

April 10th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सही मायने में देश की आतंरिक सुरक्षा प्रणाली का सबसे मजबूत स्तम्भ है। वे आज यहां सीआरपीएफ के शौर्य दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक प्रदान करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्हें इस बल के शौर्य, साहस और काम के प्रति समर्पित रहने वाली समृद्ध परंपरा पर गर्व है। उन्होंने वीरता पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने सीआरपीएफ की देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय की जरूरतों के हिसाब से इस बल ने अपनी परंपराओं तथा कामकाज करने के तरीकों को बदला है और साहस तथा शौर्य के नए प्रतिमान बनाए हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हॉटस्प्रिंग्स में दिए गए बलिदान, कच्छ के रण में सरदार चौकी पर हुई लड़ाई, संसद भवन पर हुए हमले में लोकतंत्र के आधार स्तम्भ की सुरक्षा तथा अयोध्या में हमले को रोकने जैसी घटनाओं का सशस्त्र पुलिस बलों के इतिहास में दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों ने राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान में तथा देश की एकता और सम्प्रभुता को बनाए रखने के लिए अपनी वीरता के कई अद्वितीय उदाहरण पेश किए हैं। वीरता और शौर्य की यह गाथा हम सभी को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही सीआरपीएफ संसद भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की रखवाली भी कर रहा है। यह सही मायने में देश की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली का सबसे मजबूत स्तम्भ है।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान सराहनीय काम किया है। राज्य में इस बल ने पिछले एक साल के दौरान कई अभियान चलाए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करते हुए सीआरपीएफ ने कम्युनिटी एक्शन प्रोग्राम के जरिये अपनी विश्वसनीयता और स्वीकार्यता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत राहत की बात है कि इन प्रयासों से आतंकवादी गतिविधियों में काफी कमी आई है

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • crpf
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • nation
  • valour day
  • Vice President V Naidu
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article राष्‍ट्रपति स्‍वाजीलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्‍ट्राध्‍यक्ष
Previous article जाॅर्ज से बेहद प्यार करती हूं, ये कहना है हैरिस का

urvashi Goel

Related Posts

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe Articles
November 2nd, 2026

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Women In Journalism Articles
November 2nd, 2026

Women In Journalism

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions