• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 9th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
नरेश के बहाने भाजपा का बसपा को झटका
नरेश के बहाने भाजपा का बसपा को झटका
Home
News
राजनीति

नरेश के बहाने भाजपा का बसपा को झटका

March 13th, 2018 urvashi Goel News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
नई दिल्ली। एक वोट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार गिराने वाली बसपा सुप्रीमो के ख्वाबों पर भाजपा ने पानी फेर दिया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा भले ही समर्थकों के टारगेट पर आ गई हो, लेकिन पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
एक ही वोट कम होने के कारण बसपा के राज्य सभा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर अब राज्य सभा के सदस्य बनने से वंचित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नरेश अग्रवाल के साथ उनके बेटे नितिन अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। वोटों के गणित पर अगर गौर करें तो राज्यसभा के लिए औसतन 37 वोटों की जरूरत है। ऐसे में बसपा ने उम्मीद लगा रखी थी कि सपा, कांग्रेस और रालोद की मदद से अपना एक सांसद राज्यसभा भेज सकेगी, लेकिन भाजपा के मास्टर स्ट्रोक से बसपा के मंसूबों पर पानी फिर गया है। राज्यसभा के लिए सपा के पास 47 वोट हैं, जिसमें 37 वोट जया बच्चन को देने के बाद 10 वोट बचेंगे। अब मायावती को उम्मीद थी कि सपा के 10 और पार्टी के 19, कांग्रेस के सात और रालोद के एक वोट की मदद से वो एकप्रत्याशी  को राज्यसभा भेज सकेंगी, लेकिन अब नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल के भाजपा में जाने से वोटों की संख्या 37 की जगह 36 ही रह जाएगी। ऐसे में मायावती की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

भाजपा में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने अपने उस बयान के प्रति खेद जताया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री जया बच्चन को फिल्मों में नाचने वाली बताया था। अग्रवाल समाजवादी पार्टी द्वारा जया को राज्यसभा सदस्य बनाये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की जो फिल्मों में नाचती थीं। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। मैं अपने शब्द वापस ले रहा हूं।

मोल की नाराजगी

नरेश अग्रवाल के इस विवादित बयान की चौतरफा निंदा हुई जिस पर उन्होंने खेद जताया। भाजपा नेताओं ने भी इसकी आलोचना की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा था कि नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए हैं उनका स्वागत है, लेकिन जया बच्चन के विषय में जो टिप्पणी की है वह अनुचित और अस्वीकार्य है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया है वह न केवल फिल्म जगत बल्कि हर महिला का अपमान हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • akhilesh yadav
  • BJP
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Jaya Bacchan
  • Latest Story
  • Naresh Agrawal
  • Samajwadi Party
  • Sushma Swaraj
  • top story
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article सीबीएसई पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव, कई विषयों को हटा दिया
Previous article 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग के दौरान अमिताभ की तबीयत खराब

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions