15 नवंबर 2019,ज्योति सिंह
“BHU बना जंग का मैदान”
B.H.U का ट्रामा सेंटर आज गवाह बना है एक हाईटेक ड्रामा का,ये वही बीएचयू है जो बनारस में स्थित है !
मगर बीएचयू का यह हाईटेक ट्रामा सेंटर इन दिनों डॉक्टर और छात्रों के लिए जंग के मैदान में तब्दील हो चुका है !
बीते 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने मिलकर ट्रामा सेंटर के एक डॉक्टर की पिटाई कर दी और पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया बस फिर क्या था डॉक्टर ने भी अपने तरीके से मोर्चा खोल दिया और हड़ताल पर चले गए !
ट्रामा सेंटर की डॉक्टर मीडिया से बोलने से कतरा रहे मगर चोरी-छिपे नाम न छापने की शर्त पर उनका कहना है कि जब तक छात्रों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा के लिए ट्रामा सेंटर के बाहर पी.एस.सी तैनात नहीं की जाएगी तब तक वे काम पर वापस नहीं आएंगे ना ही करेंगे इसका खामियाजा उन मरीजों को झेलना पड़ रहा जो बेहतर इलाज के लिए वहां जाते थे !!!
साथ ही साथ मरीज राजेश का कहना है कि पूरे मामले पर बीएचयू प्रशासन चुप्पी साधे हैं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 350 बैट कस्टमर सेंटर को बनाने के पीछे उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के राज्यों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना था मगर दूरदराज से आने वाले मरीजों की पीड़ा सुनने वाला फिलहाल यहां सुनने कोई नहीं है !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों उद्घाटन को लेकर इस ट्रामा सेंटर पर पहले से ही जम की राजनीति हो चुकी और अब जिस तरीके से ट्रामा सेंटर डॉक्टर छात्रों की जंग का मैदान बना उसे देखकर तो यही लगता है कि यह ट्रामा सेंटर कम ड्रामा सेंटर ज्यादा है !
अब आगे यह देखना है कि कब तक यह जंग का मैदान जारी रहेगा और छात्रों डॉक्टरों के बीच का यह लड़ाई झगड़ा कब खत्म होगा?




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.