सफलता के मुकाम को पाने के लिए इंसान को अपना खून-पसीना एक करना यानि मेहनत करनी पड़ती है| और अगर उस मेहनत में लगन का रंग घुल जाये तो फिर दुनिया आपके कदमों में होती है|

अगर बॉलीवुड जगत में मेहनत और लगन का सही मिश्रण देखें तो एक नाम है जो उभर कर आता है वह है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान। इनकी खास बात ये है की ये अपने हर काम को दिलो-जान से करते हैं। अपने हर काम में क्रिएटिविटी, रियलिटी और फैन्स के दिल में जगह बनाने की एक भी कसर नहीं छोड़ते है|
फिल्म ‘दंगल’ के बाद बॉलीवुड जगत में अपना धाक ज़माने के बाद और बॉलीवुड इंडस्ट्री को इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद आमिर खान एक बार फिर अपना परचम लहराने को तैयार हैं, अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ के साथ| जिसमें फिर से हमें उनकी लगन और मेहनत देखने को मिल सकती है| इस फिल्म के लिए आमिर ने अपने लुक में भी बदलाव किया है |
यश राज फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ में बॉलीवुड के दो बड़े सुपर स्टार यानि अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ काम नज़र आएंगे। फ़िलहाल इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो खबर ये थी की इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल किया गया था लेकिन जब श्रद्धा से पूछा गया तो उन्होंने इन सभी को खारिज कर दिया। अगर इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म फिलिप टेलर के बहुत ही लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है जिसका नाम है ‘ कंफ़ेशन्स ऑफ़ ए ठग ‘| जिसमें 1830 के समय में भारत आने वाले अमीर ट्रैवेलर्स को लूटने की कहानी को दर्शाया गया है |
आमिर खान की बात करें तो वो हर फिल्म में अपना अलग लुक ही लाते हैं जिससे दर्शकों के बीच उनका रोमांच बना रहे| इसी के चलते वो अपने लुक के साथ हमेसा कोई न कोई एक्सपेरिमेंट तो करते ही रहते है| इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना वजन घटाया है वे इस फिल्म में बहुत ही दुबले-पतले नज़र आएंगे| एक टिपिकल लुक के लिए उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी भी बहुत लम्बे किये है| सबसे रोमांचक ये होगा जब वो लम्बे बाल और दाढ़ी के साथ नाक में नोज पिन डाले नज़र आएंगे|

‘एम.एस.धोनी : दी अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म से मशहूर अभिनेता सुशांत राजपूत के साथ आमिर खान की इंस्टाग्राम पर डिगै तस्वीर में आमिर खान नाक में नोज पिन डाले नज़र आ रहे हैं। जिसे देख लोगों के बीच एक सवाल उठ गया है की क्या आमिर खान ने वास्तविक में अपनी नाक छिदवाई है|
अब देखना ये होगा की क्या उनका ये अलग लुक और उनकी ये मेहनत रंग लाईगी| और क्या एक बार फिर से बॉलीवुड को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे पाएगी की नहीं|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.