• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 23rd, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अबीर गुस्सा नहीं हो सकते
अबीर गुस्सा नहीं हो सकते
Home
Entertainment
टी वी

अबीर गुस्सा नहीं हो सकते

June 15th, 2018 urvashi Goel Entertainment, टी वी 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

एक्टर्स कई बार अपने आॅन—स्क्रीन अवतार में इतना मग्न हो जाते हैं कि उनका असली स्वभाव में इसकी वजह से एक हद तक प्रभावित हो जाता है। एक दिन में 12—13 घंटे तक शूटिंग करने के बाद, यह स्वाभाविक है कि एक एक्टर के व्यक्तित्व में उस भूमिका की झलक दिखाई देगी जो वह टेलीविजन पर निभाता है। हाल ही में, ऐसा ही वाकया सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘मेरे सांई’ सेट पर हुआ। शो में सांई बाबा की प्रमुख भूमिका निभाने वाले अबीर सूफी एक खास दृश्य की शूटिंग करते हुए थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें गुस्सा दिखाना था।

सांई बाबा धीरज और क्षमा की पराकाष्ठा थे, यह ऐसा तथ्य है जो उनके अनुयायी और भक्त अच्छी तरह से जानते हैं। इसी प्रकार से, अबीर ने धार्मिक तौर पर अभ्यास किया है और यह सुनिश्चित किया कि वह टेलीविजन पर इस संत के शांतचित्त और विनीत व्यक्तित्व को प्रदर्शित करें। श्री सांई बाबा ऐसे संत थे जो किफायत से बोलते थे और हमेशा सबके बीच प्यार और अच्छाई का संदेश प्रसारित करते थे। ऐसे बहुत ही कम मामले रहे हैं जब सांई अपने भक्त से गुस्सा हुए थे और उन्हें डांटा था। ऐसे ही दृश्य की शूटिंग करते हुए, विनीत स्वभाव और स्क्रीन पर इस संत की भूमिका निभाने की वजह से अबीर सूफी को गुस्सा दिखाने में दिक्कत हुई।

संपर्क किए जाने पर, अबीर ने पुष्टि की, “मैं हमेशा से ही एक शांत व्यक्ति रहा हूं और बहुत कम ही मैं किसी से गुस्सा या नाराज़ हुआ हूं। सांई का अनुयायी बनने के बाद, शांति का यह पहलू कई गुना बढ़ गया है। अपनी भूमिका की वजह से, मेरे लिए अपनी क्षमता के अनुसार इस संत के विनीत और शांतचित्त व्यवहार को आत्मसात करना और प्रदर्शित करना जरूरी था। लाखों भक्त विभिन्न पहलुओं पर उनका सुझाव देते थे और वह हर किसी के साथ बहुत ही प्यार के साथ बात किया करते थे। ऐसा बहुत ही कम हुआ था जब उन्होंने गुस्सा दिखाया हो और शो की हालिया कहानी की वजह से, मुझसे भी ऐसा ही करने की उम्मीद की गई थी। हालांकि, यह मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि मैं सांई बाबा के हमेशा हंसता हुआ और प्यारा संस्करण बनने का इतना अभ्यस्त हो चुका हूं, कि सही शॉट ले पाना मुश्किल हो गया था। इस शॉट को ओके करने के लिए मुझे निर्देशक को कई टेक्स देने पड़ गए! यह मेरे लिए एक दिलचस्प अनुभव था।”

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Abeer Soofi
  • can’t get angry
  • entertainment news
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • sai Baba
  • Television
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article डॉ. इन्दर जीत सिंह ने कोयला मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला
Previous article ‘जीजाजी छत पर हैं’ की शानदार तिकड़ी!

urvashi Goel

Related Posts

Exploring best places of the Northeast Articles
December 1st, 2025

Exploring best places of the Northeast

Virat Kohli's favourite Chole Bhature Articles
November 7th, 2025

Virat Kohli's favourite Chole Bhature

दीपों की जगमगाहट और खुशियों का त्योहार – शुभ दीपावाली Articles
October 19th, 2025

दीपों की जगमगाहट और खुशियों का त्योहार – शुभ दीपावाली

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 22nd 6:02 PM
Articles

NETWORK 18’s Sports Conclave : JAZBAA

Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions