नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में 2019 के लोकसभा एलेक्शंस जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं सियासी माहौल और गरम होता जा रहा है |रविवार को रामनवमी के अवसर पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के समर्थकों और संगठनों ने अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया | कई हिन्दू संगठनों और समर्थकों ने मनाही के बावजूद रामनवमी के दिन जुलूस में हथियार लेकर हिंदुत्व को प्रदर्शित करने की कोशिश की | पर यहाँ भी टीएमसी अपनी सियासत भरी चाल चलने से पीछे नहीं रही कि वह हिन्दुओं की कम हितैषी नहीं है|

बंगाल में रामनवमी के दिन कई हिन्दू संगठनों ने हथियारों के साथ जुलुस निकला| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शाम दिल्ली निकलने से पहले 24 परगना जिले में कहा की बंगाल में नाम के नाम पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी | उन्होने बोलै की ” क्या राम भगवान् ने पिस्तौल और हथियार निकलने को कहा है ?क्या इस गुंडागर्दी के आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए है? “उन्होने आगे कहा की कुछ शरारती तत्व हाथो में हथियार लेकर घूम रहे है लेकिन उन्हें याद रहे यह हमारी संस्कृति नहीं ,यह बंगाल है.

उन्होंने बताया की “मैंने पुलिस को आदेश दिए हैं कि सभी उपद्रवियों को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कार्यवाई की जाए “जिसने कानून तोड़ा है उसी बक्शा नहीं जाएगा | आपको बता दें कि प्रतिबन्ध के बावजूद 25 मार्च को रामनवमी पर जुलुस निकला गया और सुरक्षा होते हुए भी दो गुटों में टकराव की खबरें आयी थी जहाँ चार पुलिसकर्मी घायल हो गए |








Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.