मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस में आरोपी बिहार के भाजपा नेता मनोज बैठा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के दौरान चोट का इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।शनिवार को मीनापुर के धरमपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के डेढ़ दर्जन बच्चों को तेज गति से आ रही बोलेरो ने रौंद दिया था। इसमें नौ बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि १० अन्य घायल हो गए थे। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी। बच्चों की उम्र कथित तौर पर ८ से १० साल के बीच की थी.
आरोप है कि जिस वक्त घटना हुई, बैठा नशे में धुत थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर बिहार में शराबबंदी पर तंज कसा था। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा था, ‘नशामुक्त बिहार’ में नशे में धुत एक बीजेपी नेता (अब पार्टी से निलंबित) ने ९ मासूम बच्चों को मार दिया! नीतीश जी क्या यही है आपकी शराबबंदी की सच्चाई?’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे दुर्घटना में मारे गए बच्चों के लिए शोक करने के लिए होली नहीं मनाएंगे।
इस दुर्घटना से लोगो का गुस्सा काफी बढ़ गया, स्थानीय निवासियों ने स्कूल को तोडा और साथ-साथ कुर्सियों और बेंच पर आग लगा दी। राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को ४ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.