नई दिल्ली- अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अलग-अलग किरदार निभाने के बाद अब ऐसा रूप चुना हैं जिसे देखकर आप चकित हो जाएंगे। आप सभी को पता ही होगा की अनुष्का शर्मा की एक नई फिल्म परी आ रही हैं. फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद अब अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के नए टीजर को शेयर किया हैं.

क्लिप एक आधे बंद दरवाजे और एक भयानक शॉट के साथ खुलती है, जिसमें से अनुष्का को बालकनी की रेलिंग के ऊपर बैठे देखा जा सकता है। रवाजे के नीचे दिए गए शॉट्स काफी डरावने हैं. जब कैमरा अनुष्का को ज़ूम करता हैं तब उसका पीला चेहरा और खून की आँखे दर्शकों की ओर बढ़ती हैं. यह दृश्य काफी खौफनाक हैं, टीजर में अनुष्का हैं या अनुष्का के रूप में कोई शैतान यह पता लगाना काफी मुश्किल हैं.
अनुष्का शर्मा की यह फिल्म होली यानी २ मार्च को आने वाली हैं.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.