बीते दिनों की मशहूर एक्ट्रेस शकीला का 20 सितम्बर 2017 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. वह 82 साल की थीं. 50 और 60 के दशक में शकीला ने एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को दीं. उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स के साथ शकीला ने काम किया. लेकिन उनको उनकी असली पहचान मिली गुरुदत्त की 1954 में आई फिल्म आर पार के मशहूर गीत ‘बाबूजी धीरे चलना’ से.

इस गाने में शकीला की मादक अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. इस गाने और शकीला की प्रसिद्धि ऐसी रही कि इसके कई रीमिक्स भी बने.
शकीला के भांजे और मशहूर एक्टर नासिर खान ने एक भावुक पोस्ट में अपनी मौसी शकीला के लिए फैन्स से जन्नत की दुआ करने की अपील की है. नासिर मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं.
हालांकि, शकीला ने 1963 में ही सिनेमा से संन्यास ले लिया था और लंदन चली गई थीं. उनकी बहन नूर ने जॉनी वॉकर से शादी की थी. अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही शकीला ने करीब 50 फिल्मों में काम किया था.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.