अभिनेता दिलजीत दोसांझ की आगमी पहली पंजाबी सुपर हीरो फिल्म “सुपर सिंह” पोस्टर लॉन्च से ही सभी के दिलो में जगह बना ली है। फिल्म का पोस्टर लॉन्च होने के बाद सुपर सिंह ट्विटर पर टॉप ३ में ट्रेंड हुआ इतना ही उसी दिन से कई फैन्स ने दिलजीत की सुपर सिंह वाले पोस्टर की पेंटिंग बनायीं और सोशल मीडिया पर शेयर किया। सेकंड पोस्टर लॉन्च कैनेडा के डिफेन्स मिनिस्टर हरजीत सिंह सज्जन ने लॉन्च किया।

फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च हुआ है तब से वो बच्चो के दिलो में जगह बना ली , फिल्म के इस सुपर हीरो कॉस्टूम की डिमांड बढ़ रही है , बच्चे इस कॉस्टूम की मांग कर रहे है। हालही में हुए राइजिंग सुपर स्टार के ग्रैंड फिनाले में दिलजीत के नन्हे फैन्स ने सुपर सिंह के कॉस्टूम पहनकर परफॉर्म किया। फिल्म में अभिनेता दिलजीत दोसांझ संग अभिनेत्री सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी सुपर सिंह का निर्देशन निर्देशक अनुराग सिंह ने किया है ।
एकता कपूर के बालाजी मोशन पिचर्स तथा अनुराग सिंह और पवन गिल की ब्रैट फिल्म्स निर्मित “सुपर सिंह” १६ जून २०१७ को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। “







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.