कोलकाता। दुर्गापूजा व मोहर्रम पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपील की। उन्होंने साफ कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस साल भी मोहर्रम के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। इसके बदले विसर्जन के लिए एक दिन अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ममता ने साफ कहा कि दोनों संप्रदाय के लोग सौहार्द के साथ त्योहार मनाए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

Mamata Banerjee
मोहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री ने बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक की जिसमें दुर्गापूजा व मोहर्रम आयोजकों के साथ-साथ पुलिस, अग्निशमन समेत तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व मंत्री मौजूद थे। जिसमें ममता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कुछ दल राजनीतिक फायदा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हम सभी और खासकर पुलिस प्रशासन को सतर्क रहना होगा।
वहीं भाजपा इसे मुद्दा बना कर ममता को घेरने की कोशिश कर सकती है। क्योंकि ममता ने मोहर्रम की वजह से 30 सितंबर विजयादशमी की शाम 6 बजे से लेकर एक अक्टूबर तक दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। हालांकि उन्होंने हिंदू संप्रदाय के लोगों को खुश करने के लिए कहा है कि 3 अक्टूबर को रेड रोड में दुर्गापूजा कार्निवाल होगा जिसमें वह खुद उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोलकाता में होने वाले फीफा अंडर 17 फुटबाल विश्वकप का हावाला देते हुए 5 अक्टूबर तक सभी पूजा मंडपो को हटा कर सड़कों को स्वच्छ बना देने का भी निर्देश दिया है। बताते चलें कि 2016 में भी मोहर्रम के कारण दशहरा के दिन 11 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन रोक दी गई थी। उसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को मोहर्रम पड़ा था। ममता के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा भी हुआ था जिसमें हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार भी लगाई थी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.