लखनऊ– उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक और करारा झटका लगा है। एमएलसी अशोक वाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सपा के तीन और लोगों ने इस्तीफा दिया था, जिसमे बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह व सरोजनी अग्रवाल शामिल थें। अशोक वाजपेयी को मिलाकर अबतक 4 एमएलसी सपा को अलविदा कह चुके हैं।

Ashok Bajpai
खबरों के मुताबिक अशोक वाजपेयी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मुझे इस बात का बहुत दुख है कि जिसने इस पार्टी को खड़ा किया लोग उसी की उपेक्षा कर रहे हैं। वाजपेयी का विधान परिषद में 30 जनवरी 2021 तक कार्यकाल था। लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल को आधे में ही छोड़ दिया।
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने नेताओं के एक-एक करके चले जाने पर कहा कि जिसको पार्टी छोड़कर जाना है जाए, लेकिन बेवजह का बहाना न बनाए। सूत्रों के मुताबिक सपा के एक और एमएलसी के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की खबर है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.