नईदिल्ली– पाकिस्तान की कैबिनेट में 20 साल बाद एक हिंदू सांसद को जगह मिली है। यह फैसला नवाज शरीफ की जगह लेने वाले प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने लिया है। उन्होंने दर्शन लाल को कैबिनेट में शामिल किया। 20 साल से ज्यादा समय के बाद किसी हिंदू सांसद को कैबिनेट में जगह मिली है।

Shahid Khaqan Abbasi
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, जिसमें 19 राज्यमंत्री शामिल है। कैबिनेट में जगह पाने वाने दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 साल से ज्यादा समय शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं।

Darshan Lal
शाहिद खाकन अब्बासी ने दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस करते हैं। साल 2013 में वह पीएमएल-एन पार्टी के टिकट पर अल्पसंख्यक कोटे से दूसरी बार सांसद भी चुने गए हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.