• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 9th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
राजनीतिक व्यवस्था से जुड़ने से बचें सिविल सेवकः कोविंद
राजनीतिक व्यवस्था से जुड़ने से बचें  सिविल सेवकः कोविंद
Home
News
देश

राजनीतिक व्यवस्था से जुड़ने से बचें सिविल सेवकः कोविंद

August 5th, 2017 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि सिविल सेवक किसी राजनीतिक व्यवस्था या व्यक्ति के साथ जुड़़ने से बचें।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के 119वें प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि हमारी शासन प्रणालियों और नौकरशाही व्यवस्था की गुणवत्ता के बारे में अकसर किए जाने वाले जायज प्रश्नों को हम अनदेखा नहीं कर सकते। कई बार ये धारणाएं वास्तविकता से उलट हो सकती हैं। परंतु इन धारणाओं का होना जरूरी है।

The President, Shri Ram Nath Kovind addressing the State Civil Service Officers, promoted to the IAS, 119th Induction Training Programme at the Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration, Mussoorie, at Rashtrapati Bhavan,

उन्होंने कहा कि एक धारणा यह भी है कि कुछ अधिकारी बाद में किसी न किसी राजनीतिक व्यवस्था या व्यक्ति के साथ जुड़ जाते हैं। आपको इससे बचना होगा।आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत के लोगों को, जिनकी सेवा करने का दायित्व आपको सौंपा गया है, यह भरोसा दिलाना है कि सिविल सेवक निष्पक्ष, ईमानदार, कुशल और योग्य होते हैं।

 जन सेवक के रूप में आपका व्यक्तिगत आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। आपके कार्य संबंधी आचरण में ईमानदारी और निष्ठा, विनम्रता और भारत और हमारे समाज की अनेकता के प्रति संवेदनशीलता का होना बहुत जरूरी है। आपको अपने आप से यह प्रश्न पूछना चाहिएः आप वास्तव में किसके लिए कार्य करते हैं? इसका सीधा सा उत्तर होगा कि आप भारत के लोगों के लिए कार्य करते हैं।परंतु ऐसे लोग भी हैं जिन्हें सरकार की जरूरत है और दूसरों से ज्यादा आपके सहयोग और सेवा की जरूरत है। ये हमारे वे देशवासीहैं जो आर्थिक रूप से कमजोर, सामाजिक रूप से पिछड़े हुए और राजनीतिक रूप से शक्तिहीन हैं। और उनमें महिलाएं भी शामिल हैं जिनके साथ महिला होने के कारण भेदभावपूर्ण बरताव किया जाता है। आपको इन वर्गों की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

 कोविंद ने कहा कि यहां गांधी जी के इस सूत्र को ध्यान में रखना उपयोगी होगा, ‘‘जब भी शंका हो… ऐसे सबसे गरीब और सबसे कमजोर व्यक्ति का चेहरा याद करें जिसे आपने देखा हो और खुद से ये सवाल करें कि आप जिस कदम को उठाने का विचार कर रहे हैं, उससे उसे कितना फायदा होगा।’’ यह सूत्र आपके लिए मार्गदर्शक होना चाहिए।

 सिविल सेवाओं को राजनीतिक शासन की विशाल प्रणाली के दायरे में कार्य करना होगा। लोकतंत्र में नेताओं को जनता की इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करने और सरकार का एजेंडा तैयार करने के लिए चुना जाता है। सिविल सेवकों को नीति को तैयार करने और उसे अमल में लाने के लिए राजनीतिक कार्यपालिका की मदद करनी होती है।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • IAS Academy
  • Latest Story
  • nation
  • President Ramnath Kovind
  • top story
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article मृत्यु पंजीकरण के लिए ‘आधार’ संख्या अनिवार्य
Previous article मुंबई में मिला तापसी को अपने सपनों का घर

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions